नारायणपुर (जााामताड़ा): शुक्रवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने नारायणपुर प्रखण्ड कार्यलय के समीप संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र सखी मंडल की महिलाओं को मिला है इसलिए प्रतिदिन केन्द्र पर महिलाएं भी उपस्थित रहनी चाहिए। वहीँ उक्त दाल भात केन्द्र पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक मात्र 43 लोगों ने भोजन किया था। विदित हो कि प्रतिदिन मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र पर मुफ्त में 200 लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य है। बीडीओ श्री यादव ने कहा कि केंद्र पर कम लोग आते है जो जांच का विषय है। वहीँ बीडीओ श्री यादव ने उक्त दाल भात केंद्र के संचालन के विषय मे कहा कि दाल भात केन्द्र की देख रेख के लिए किसी ब्लॉक के कर्मी को जवाबदेही दे दी जाएगी। निरीक्षण में बीडीओ ने उक्त दाल भात केंद्र की पंजी को भी देखा तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।