Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनायी जा रही है मतदाता संदेश लिखी हुई लाह की चूड़ी व लहटी:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनायी जा रही है मतदाता संदेश लिखी हुई लाह की चूड़ी व लहटी:उपायुक्त

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *आओ मिलकर अलख जगाएँ, शत प्रतिशत मतदान कराएँ।*

    *■ महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनायी जा रही है मतदाता संदेश लिखी हुई लाह की चूड़ी व लहटी:-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय…..*
    ==================
    *■ लाह की चूड़ी व लहटी के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ-साथ एसएचजी की महिलाओं के आय को बढ़ाने का किया जा रहा है प्रयास:- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय…..*
    ==================
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव, 2019 में महिला मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृहत स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसके तहत महिलाओं की अभिरुचि वाले विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें मतदाता जागरूकता सन्देश दिए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने मताधिकार के महत्व को समझें और महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि लायी जा सके।
    इसी कड़ी में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत देवघर जिला के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लाह की चूड़ी-लहटी में आकर्षक ढंग से विभिन्न मतदाता जागरूकता सन्देश लिख कर लोगो से वोट करने की अपील की गयी है। सिर्फ इतना हीं नहीं इन महिलाओं द्वारा स्व-हस्तनिर्मित लाह की चूड़ियों को स्वयं तो पहन कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित तो किया हीं जा रहा है, साथ हीं उसका विक्रय कर अच्छी-खासी आमदनी भी की जा रही है। इससे एक तरफ जहाँ इनके आय की स्रोत में वृद्धि हुई है, वहीँ इसके माध्यम से महिला मतदाताओं के बीच जागरूकता सन्देश भी प्रेषित हो रही हैं।
    इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि जल्द हीं इन लाह की लहटी व चूड़ियों को विक्रय हेतु बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ जेएसलपीएस की महिलाओं के आय के स्रोत में वृद्धि लायी जा सके।
    साथ हीं उनके द्वारा सभी जिलावासियों से अपील की गयी है कि आगामी 16 दिसंबर को मधुपुर एवं देवघर विधानसभा क्षेत्र और 20 दिसंबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन वे मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करना सिर्फ हमारा अधिकार हीं नहीं बल्कि दायित्व भी है और हम सभी को चाहिए कि हम एक जागरूक मतदाता बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इसमें हम सभी का सहयोग आपेक्षित है।
    *उम्र अठारह पूरी है,*
    *मत देना बहुत जरूरी है*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर तैनात
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.