Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूर भाई और कैंसर पीड़ित को सरकारी योजना का लाभ दें:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मजदूर भाई और कैंसर पीड़ित को सरकारी योजना का लाभ दें:हेमन्त सोरेन

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *★भवन कब्जा मामले की जांच करें*
    *★मजदूर भाई और कैंसर पीड़ित को सरकारी योजना का लाभ दें*
    *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    =====================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जिला प्रसाशन जामताड़ा को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर कब्जा मामले की जांच कर सूचित करने का निदेश दिया है।

    *पुस्तकालय भवन पर है कब्जा का आरोप*

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जामताड़ा स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर
    भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है। राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जामताड़ा उपायुक्त, अंचलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया किन्तु कोई कदम नहीं उठाया गया। उक्त भवन में सरकारी स्कूल चलता था। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है।

    *★मजदूर भाई को सरकारी योजना का लाभ दें*
    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त हजारीबाग को खिरगांव निवासी पेशे से मजदूर
    हबीबी को जरूरी सरकारी योजना से लाभान्वित कर सूचित करने का निदेश दिया है।

    *ह्रदय रोग से पीड़ित है मजदूर*

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि हजारीबाग स्थित खिरगांव निवासी पेशे से मजदूर हबीबी ह्रदय रोग से ग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि उनका राशन कार्ड पुनः प्रारंभ करा खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपरोक्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने हबीबी को मदद पहुंचाने का निदेश दिया है।

    *★कैंसर पीड़ित को भी मिले योजना का लाभ*

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कोडरमा को कैंसर रोग से पीड़ित शशिबाला को सरकारी योजना से आच्छादित करने को कहा है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि शशिबाला की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं, इनके इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनने का आवेदन उपायुक्त कार्यालय में जमा किया गया। मुख्यमंत्री से पीड़ित की परेशानी व विवशता को देखते हुए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में सेव द गर्ल चाइल्ड पखवाड़ा 12 से 26 मार्च तक चलेगा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.