खाने के शौकीन लोग हर रोज अपनी थाली में कुछ ना कुछ नया देखना करते हैं. इसलिए कई बार घर में वह स्वाद न मिलने के कारण वह बाहर जाते हैं. हमारे देश में कई राज्यों की थाली काफी मशहूर है. आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसी थालियों के बारे में जो हमारे देश में काफी फेमस हैं. जैसे छत्तीसगढ़ी थाली, भोजपुरी थाली, पंजाबी थाली, गुजराती थाली, असमिया थाली, मेघालय थाली, साउथ इंडियन थाली और शेखावती थाली. इन राज्यों की थालियाँ अलग-अलग हैं उसी तरह इन थालियों में पकवान भी राज्य के जायके के अनुसार हैं.
राज्यों की थालियाँ –
1. राजस्थानी थाली- राजस्थानी थाली में पूरी तरह से वेजिटेरियन फूड होते हैं. इसमें आपको दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, मूंग की दाल, रोटी बाजरे की रोटी और मक्के की रोटी मिलेगी. इसमें आपको भरपूर स्वाद मिलेगा.
2. गुजराती थाली- गुजराती थाली मिठाइयों और मिस्सी की रोटी के लिए फेमस है. इस थाली में आपको रोटी, दाल, कढ़ी चावल, मिल जाएंगे. गुजरात में सबसे अच्छे पकवान और सबसे अच्छी थाली मिलती जाती है.
3. केरल थाली- केरल थाली नॉन वेजिटेरियन और वेजिटेरियन दोनों होती है. वहां का पारंपरिक खाना इसमें मिलता है. इसमें आपको कोकोनट मिल्क, डोसा, इडली, सांभर, कढ़ी पत्ता वेजिटेरियन केले के पत्ते में थाली पर सजाकर परोसा जाता है.
4. पंजाबी थाली- वेजिटेरियन पंजाबी थाली में आपको पालक पनीर, दाल तड़का, छोले भटूरे, आलू पराठा और जीरा आलू मिलेगा. वहीं नॉन पंजाबी कल्चर में नॉन वेजिटेरियन डिश में सबसे पॉपुलर है तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का और रुमाली रोटी.
5. हरियाणवी थाली- हरियाणवी थाली में आपको खाने में पनीर, दही, एक बड़ा गिलास छाछ, कचरी की सब्जी, हरा धनिया छोलिया, रायता, सिंगरी की सब्जी मिलेगी. यह यहां की सबसे फेमस डिश है.
6. महाराष्ट्र की थाली- महाराष्ट्र की थाली में आपको बहुत स्पाइसी खाना मिलेगा, जो बहुत स्वादिष्ट होगा. इसमें जोहर, बाजरे की रोटी, चिकन, स्पाइसी मीट मटन, देसी मटन मसाला, कोल्हापुरी कुकिंग स्टाइल में चिकन मिलेगा.
7. बंगाली थाली- बंगाली थाली में आपको रसगुल्ला, पेठा, मिष्टी दही ये सब थाली में मिलेंगे. इसके साथ ही फिश करी, मसाला फिश यहां की बहुत फेमस है.
8. आंध्र प्रदेश की थाली- आंध्र प्रदेश और हैदराबाद में सबसे हॉट और स्पाइसी खाना थाली में मिलता है. यहां की बिरयानी भी फेमस है. यहां थाली में मीट और बिरयानी स्पेशल मिलते हैं.
9. नॉर्थ इंडियन थाली- नॉर्थ इंडियन थाली में आपको गोभी की सब्जी, दाल फ्राई, दाल, पनीर बटर मसाला, पापड़, भिंडी फ्राई, दाल मखनी, फली की सब्जी, पुलाव, दही, अचार थाली मिल जाती है.
10. बिहार की थाली- बिहार के थाली में आपको लिट्टी चोखा, सत्तू, सत्तू के पराठे, फल, दही मिलेगा.
इतनी सारी थालियों के नाम सुनकर आपके मुंह में पानी आ गया ना. जी हां, अगर आपके मुंह में पानी आ गया है तो देर मत करिए और जल्द ही इन थालियों का मजा लिजिये.