Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान को किया तेज
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान को किया तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के पक्ष में शांतिपूर्वक और अनुशासनबद्ध होकर भाजपा के कार्यकर्ता अपने वरीय नेताओं के मार्गदर्शन में सघन चुनाव अभियान चला रहे हैं। विभिन्न मंडलों में टोलियां बना कर कार्यकर्ता मतदाताओं के घर जा रहे हैं और विनम्रता पूर्वक भाजपा के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल और विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं से संयम और धैर्य के साथ प्रभावी तरीके से प्रचार अभियान चलाने का आग्रह किया है। मतदाताओं के मिल रहे अपार स्नेह और आशीर्वाद से उत्साहित कार्यकर्ता पूरे जोशो-खरोश के साथ दिनोंदिन प्रचार अभियान को तेज किये जा रहे हैं।

    टेल्को मंडल

    टेल्को मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा की और मतदाताओं से घर-घऱ जाकर संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। पप्पू मिश्रा ने बताया कि मतदाताओं का रुझान हमारे प्रत्याशी श्री रघुवर दास के प्रति सकारात्मक है। निश्चित ही वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।  कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण,मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती,रामबाबू साह,कल्याण मिश्रा,विकास शर्मा,संतोष कुमार शार्दुल,अधिराज तिवारी,हेमंत सिंह,पिंटू मिंटू मिश्रा,विकास सिंह,महेन्द्र,युधिष्ठिर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

     

    बारीडीह मंडल

    बारीडीह के बूथ संख्या 72,73 और 77,बागुन नगर टीओपी मैदान के समीप मंडल भाजपा के अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में प्रचार अभियान चलाया गया। इस मौके पर विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह खास तौर पर मौजूद थे। युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने फिर से रघुवर दस को भारी मतों से विजयी बना कर राज्य की सेवा करने का अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर  सुशांतो पंडा , निर्मल सिंह, विष्णु गुप्ता, कुमार आशुतोष, राजेश माझी , राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

     

    एग्रिको,तारापुर स्कूल के चार बूथों 28,29,30,31 में महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। पदयात्रा में ,बबलू सिंह,रमेश पांडेय, चितरंजन तिवारी, जयशंकर सिंह,अरुण,सनोज, आर रवि, बिक्रम,नवल,राजा राव, राणा सिंह, छोटन चौबे, अनिल पांडेय,कौशिक, प्रेम आदि मौजूद थे।

    सीतारामडेरा मंडल

    देवनगर गांधी आश्रम,बाराद्वारी,कुमार पाड़ा,भगवान एरिया,नवजीवन आश्रम,किशोरी नगर,राजेन्द्र आश्रम में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पवन ने दावा किया कि मतदाताओं का व्यापक समर्थन भाजपा प्रत्याशी श्री रघुवर दास को मिल रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश नाग,संतोष सेठ,रंजीत कुमार,महेश गोराई,दशरथ दर्शन,जगन्नाथ,संजीत चौरसिया आदि शामिल थे।

    गोलमुरी मंडल

    वरिष्ठ भाजपा नेता अप्पा राव के नेतृत्व में रिफ्यूजी कालोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया,जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास को विजयी बनाने का आग्रह किया गया।

    बूथ संख्या 202  के संयोजक नवजोत सिंह सोयल और  अप्पा राव ने लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों की पर्ची बांटी और एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को समर्थन देकर कमल निशान पर 7 तारीख को होने वाले मतदान में बटन दबाने का आग्रह किया गया।

    बिरसानगर मंडल

    विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल के नेतृत्व में बिरसानगर संडे मार्केट के दुकानदारों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया और भाजपा प्रत्याशी श्री रघुवर दास को विजयी बनाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद,भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय,कुलबीर थापा,नारायण घोष,रेणू यादव,ओम राज,ए वैजनाथ,विवेक भारती सहित काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

     

     

    बीजेपी बर्मामाइंस मंडल का त्रिस्तरीय प्रचार अभियान

    बर्मामाइंस मंडल में आगामी विधानसभा के मद्देनजर कई स्तरों पर चुनाव प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यहां आम लोगों से संपर्क कर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए पद यात्रा और घर-घर जा कर जन संवाद किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आईटी सेल के जरिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इन प्रचार अभियानों को लेकर मंडल कोर कमेटी की एक बैठक भी हुई। जिसमें प्रचार माध्यमों की व्यापक समीक्षा करते हुए इसे और धारदार और कारगर बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। मंडल के आईटी सेल के साथ हुई बैठक में ये तय किया गया कि क्षेत्र के हर मतदाता के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ना है और उन तक रघुवर सरकार की विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाना है। साथ ही मताधिकार के प्रयोग के प्रति भी लोगों को जागरुक करना है।

    इससे पहले बर्मामाइंस के मनीफीट,  हरिजन बस्ती, रघुवर नगर, झगडुबगान,कंचन नगर,इस्ट प्लांट बस्ती,जेम्को के अलावा कई क्षेत्रों में पदयात्रा की गई। इस दौरान मुख्य रुप से बूथ संख्या 198,199,193,171,191,177,182,241 के मतदाताओं से मुलाकात कर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। पदयात्रा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, राम बाबू तिवारी, राजेश सिंह(पप्पू), दीपक झा, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, राम मार्डी, करपुरा सुंडी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी,राकेश राय,सत्येन्द्र रजक और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

     

     

     

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेयर बाज़ार: रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी अब तक के ऊंचे स्तर पर पहुंचा
    Next Article चुनाव प्रचार के लिए 03 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.