चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : योगेन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण/ कानून-
व्यवस्था/विधि-व्यवस्था/शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में अपराधकर्मियों के धर-पकड़ एवं गिरफ्तारी
हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को गुप्त सूचना मिली कि रामदिरी रामनगर में हथियार की
तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के निर्देशानुसार
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 विवेक भारती,
पी०टी०सी० निरज कुमार, चीता बल सशस्त्र बल एवं जिला आसूचना इकाई के द्वारा विशेष छापेमारी दल का
गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा लगातार विगत एक माह से सादे लिवास में हथियार तस्कर की
गिरफ्तारी हेतु निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में 18 फरवरी 22 को मटिहानी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामदिरी
रामनगर में तीन व्यक्ति हथियारों का सौदा करने हेतु एकत्रित होने की सुचना मिली । गठित विशेष छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में मटिहानी थाना कांड सं0-19/22, दि०-18.02.22, धारा-25(1-
B)a/26 35 Arms Act. दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के पास से अवैध से रायफल 1,पिस्टल – 3 ,पिस्टल मेगजीन 7 , देशी कट्टा बड़ा 3, देशी कट्टा 8 , बंदूक बिना बैरल के 1, जिंदा कारतूस 68,मोबाइल 4 जप्त किया गया।गिरफ्तार लोगो में , बालयोगी सिंह पे० रामाकांत सिंह, साकिन रामदिरी रामनगर, वार्ड नं0 03, थाना मटिहानी, अभिषेक सिंह पे० पवन सिंह, साकिन रामदिरी नकटी टोला, वार्ड नं006. थाना मटिहानी
रौनक सिंह पे० विजय सिंह, साकिन रामदिरी रामनगर, वार्ड नं0 03. थाना मटिहानी शामिल हैं।