Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागडेहरी अस्पताल में नहीं है डॉक्टर ,पश्चिम बंगाल इलाज के लिए जाते हैं लोग
    Breaking News झारखंड

    बागडेहरी अस्पताल में नहीं है डॉक्टर ,पश्चिम बंगाल इलाज के लिए जाते हैं लोग

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बागडेहरी।

    निजाम खान

    सरकार अटल क्लीनिक खोल रही है महत्वाकांक्षी योजना है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में नहीं है डॉक्टर।

    जामताड़ा: इन दिनों बागडेहरी के लोगों को समस्या से जूझना मानों आदत-सी पड़ गयी है।एक तरफ जहां सरकार द्वारा अटल क्लिनीक खोला जा रहा है जो काफी महत्वाकांक्षी योजना है।वही दूसरी ओर बागडेहरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चिकित्सक के अभाव में स्वयं बिमारी से ग्रसित होता जा रहा है।बता दे आस्पाताल में एक भी डाक्टर पदास्थापित नही है।एएनएम के भरोसे आस्पाताल चलता है।चिकित्सक नही रहने से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज नही करा पाते है।इलाज कराने के लिए लोगों को 50-60 किलोमीटर दूरी तय कर आसनसोल,बर्धमान,सिउड़ी,कोलकाता जाना पड़ता है।जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।बताते चले पूर्व में आस्पाताल में मात्रा एक ही एएनएम बुधीन मरांडी कार्यरत है।31 अगस्त को दो नयी एएनएम सरमीना मुर्मू और बेरोनिका टुडू ने योगदान दिया है।एएनएम के भरोसे ही मरीजों को दवाई दी जाती है।

    इन गांवों को होना पड़ता है प्रभावित

    बागडेहरी,जनार्दनपुर,आमडूबी,नवडीहा,साड़धारा,दामाधारा,झाटीबूना,आगयशोला,लायकापुर,चौधरडीह,बिक्रमपुर,पांचकुड़ी,बड़ा आकना,काठीजोड़ीया,सटकी,किष्टोबांधी,बाघाशोला,चंद्रवाद,थालपोता,सगुनीबासा,जगन्नाथपुर,मुड़ाबेड़िया,छोलाबेड़िया,चुहादाहा,भेलाडीह-1,सिकंदरपुर,पाटजोड़,चाकलताथोल,सिरीसबाद,भीमपाड़ा,गायपाथर,कालीपाथर,खैरबानी,निजमानधारा,बामुनभुई,चंदनभीटा,पुतुलबोना,काकड़शोला,सुद्राक्षीपुर,जोकपहाड़ी,माड़भांगा,घाटपुरुलिया,चंद्रपुर सहित सैकड़ों गांव के लोग इस आस्पाताल पर निर्भर है।

    लोगों को होती है दिक्कत

    आस्पाताल में डाक्टर नही रहने से छोटी-मोटी इलाज कराने के लिये पश्चिम बंगाल के सिउड़ी,आसनसोल,कोलकाता जाना पड़ता है।जिससे लोगों को 70-80 किलोमीटर दूरी का सामना पड़ता है। वही बहुत से लोगों को कभी-कभी डाक्टर है कि नही के बारे में जानकारी के अभाव में आस्पाताल से बिना इलाज के वापस बैरंग लौटना पड़ता है।जिससे दिन भर मजदूरी भी जाती है।दूसरी ओर परेशानीयां झेलने पड़ती है।

    क्या कहते है भाजपा नेता

    बागडेहरी पश्चिम बंगाल से सटा सुदूर क्षेत्र है।बागडेहरी में एक डाक्टर की आवश्यक्ता है।फरवरी महीना में मुख्यमंत्री से बागडेहरी,अंबा,खजूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डाक्टर की मांग की गयी है।मुख्यमंत्री निरास नही करने वाले है।जरूर डाक्टर पदास्थापित करेंगे।

    प्रदीप पैतंडी,समाजसेवी सह भाजपा बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष,कुंडहित।

    क्या कहते है सीपीआई नेता

    सरकार स्वास्थ के क्षेत्र में फेल है।सरकार वाहवाही लूटने के लिए अटल क्लिनीक खोल रही है।ईधर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में एक भी डाक्टर नही है।कुंडहित सीएचसी में भी चिकीत्सक की घोर किल्लत है।बागडेहरी कुंडहित प्रखंड से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।बागडेहरी आस्पाताल में सरकार को अविलंब डाक्टर पदास्थापित करना चाहिए।

    कन्हाई माल पहाड़िया,समाजसेवी सह जिला सचिव,सीपीआई।

    क्या कहते है जनप्रतिनिधि

    जिप सदस्य भजहरि मंडल,जिप सदस्या सुभद्रा बाउरी,बागडेहरी पंसस अरूण मुखर्जी,बिक्रमपुर पंसस चांदनी बीवी,निजमानधारा ग्राम प्रधान दुलाल चंद्र माजी,सेवानिवृत्त शिक्षक हराधन मुर्मू,हाजी अब्दुल बारीक खान,अब्दुल हलीम खान,काठीजोड़िया ग्राम प्रधान नरायण घोष,कालीपाथर ग्राम प्रधान मंटू माल आदि ने कहा कि बागडेहरी क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।विभाग को इस ओर शीघ्र ध्यान देने की आवश्यक्ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article Next Post

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.