Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री,भारत सरकार के द्वारा संचालित सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना को सफल बनाने के लिए तत्पर है झारखंड की रघुवर सरकार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री,भारत सरकार के द्वारा संचालित सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना को सफल बनाने के लिए तत्पर है झारखंड की रघुवर सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(आयुष्मान भारत) अंतर्गत नि:शुल्क गोल्डन कार्ड निर्माण अभियान की शुरुआत*

    16 सितंबर 2019 से 25 सितंबर 2019 तक चलेगा अभियान

    विकसित झारखंड के लिए हर नागरिक को स्वस्थ रहना आवश्यक

    प्रधानमंत्री,भारत सरकार के द्वारा संचालित सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना को सफल बनाने के लिए तत्पर है झारखंड की रघुवर सरकार

    योजना के क्रियान्वयन में पूरे देश अंतर्गत शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है झारखंड:जल संसाधन तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री  रामचंद्र सहिस

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का सपना *सर्वे भवंतु निरामया* को पूरा करने के उद्देश्य से आज उनके प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री झारखंड श्री रघुवर दास के द्वारा पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत *निःशुल्क गोल्डन कार्ड* वितरण अभियान एवं साथ ही हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से *अटल मुहल्ला क्लीनिक* का शुभारंभ किया गया।

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर अस्पताल परिसर में जल संसाधन तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री रामचंद्र सहिस के द्वारा निःशुल्क गोल्डन कार्ड वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।यह कार्यक्रम दिनांक 16 सितंबर 2019 से 25 सितंबर 2019 तक संचालित रहेगा।इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री दीपक बिरूवा,श्री जे बी तुबिद, जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल,उप विकास आयुक्त श्री आदित्य रंजन, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी श्रीमती मंजू दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्री रामचंद्र सहिस, स्थानीय विधायक एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री के द्वारा सांकेतिक रूप से मुकुंद लाल विश्वकर्मा, सविता जेना, गीता जेना, रश्मि टोप्पो एवं नंदनी देवी को निःशुल्क कार्ड देकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

    अपने अभिभाषण में मंत्री ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार के द्वारा पूरे राज्य की जनता को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से आज गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। विकसित राज्य होने की पहली शर्त है कि राज्य के नागरिक स्वस्थ हों। इस योजना के शुभारंभ से राज्य के हर एक गरीब एवं पिछड़ी जाति के परिवार को इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। इस गोल्डन कार्ड की मदद से राज्य की जनता सूचीबद्ध अस्पताल में अपना इलाज मुफ्त में करवा सकती है। उन्हें अब किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    केंद्र सरकार के द्वारा संचालित यह योजना अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, इसमें हर एक व्यक्ति को इलाज के लिए ₹500000 तक की राशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर न्यायालय परिसर में महानगर भाजपा जिला विधि विभाग द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रथम पुण्य तिथि पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया
    Next Article *आनंद मार्ग की ओर से गोविंदपुर सब्जी बाजार म लगभग 500 निशुल्क पौधा वितरण किया गया*

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.