बिरसानगर निवासी भाजपा नेता प्रकाश यादव की निर्मम हत्या से हर कोई आहत व आक्रोशित है। रविवार संध्याकाल में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति व उचित न्याय के लिए प्रार्थना की। विभिन्न मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रकाश यादव के छविचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपाजनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए स्व. प्रकाश यादव की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर उनके योगदान को स्मरण किया।
इन स्थानों पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि:
गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में जॉगर्स पार्क, नौ नंबर स्टैंड गोलचक्कर पर साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में जेम्को भगत सिंह चौक, टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में टेल्को स्थित सेक्टर मार्केट, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग के नेतृत्व में भुइयांडीह पार्क, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में सिदगोड़ा बाजार स्थित गड्ढा मैदान एवं बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद के नेतृत्व में जोन नंबर तीन में शोकसभा आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि संगठन के एक निष्ठावान, कर्मठ एवं युवा अधिवक्ता की राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने निर्मम हत्या कर हमारे बीच से छीन लिया। संगठन व सामाजिक कार्यों में तत्पर रहने वाले प्रकाश यादव की यादें सदैव जीवंत रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रकाश यादव हत्याकांड में पाए गए दोषियों को कड़ी सजा मिलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, खेमलाल चौधरी, कल्याणी शरण, संजीव सिंह, गुरदेव सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, अजय सिंह, पप्पू सिंह, हेमंत सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, हलदर नारायण शाह, बंटी अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, प्रेम झा, चंद्रशेखर राव, सूर्यकांत झा, गुरचरण सिंह बिल्ला, मणि मोहंती, अमिश अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, बंटी अग्रवाल, दीपू वर्मा, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, मृत्यंजय दास, सन्नी संघी, विराट कुमार, ऋषव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।