Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा में घूमने पर तथा लोगों की शिकायतें सुनने के बाद नहीं लगता कि यह विधानसभा मुख्यमंत्री का है:सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा में घूमने पर तथा लोगों की शिकायतें सुनने के बाद नहीं लगता कि यह विधानसभा मुख्यमंत्री का है:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के  निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने आज प्रातः भ्रमण कर वस्तु विहार क्षेत्र के लोगों मुलाकात किया तथा उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। वहां के लोगों ने बताया कि उनका पूरा समर्थन है, वे भी चाहते हैं कि सरयू राय भारी मतों से जीतें। इसके बाद सरयू राय ने सुबह अपने केंद्रीय कार्यालय में लोगों से मुलाकात की। आज उन्होंने सीतारामडेरा न्यू ले आउट तथा भुयाँडीह में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, साकची के नेहरू कॉलोनी, गोलमुरी के टूइलाडूंगरी, मुस्लिम बस्ती, लोहार लाइन, ग्वाला बस्ती टेल्को, मनिफिट आदि क्षेत्रों का दौरा किया। श्री राय ने कहा कि कपूर्वी जमशेदपुर विधानसभा में घूमने पर तथा लोगों की शिकायतें सुनने के बाद नहीं लगता कि यह विधानसभा मुख्यमंत्री का है। विधानसभा में निवास करने वाले लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पूर्वी विधानसभा के लोगों को पेयजल के लिए जुस्को पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जबकि अगर वे चाहते तो इससे बेहतर पेयजल की सुविधा लोगों को दिला सकते थे। आज उन्होंने कई स्थलों पर बैठकें भी की तथा बिरसानगर, जोन नंबर 2 और टेल्को स्थित सूरज पेट्रोल पंप के बगल में दो जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोविन्दा पांडेय, दीपक पूर्ती, सतनाम सिंह, सुनील मुर्मू, प्रमोद मिश्रा, अमित शर्मा, सनातन भगत, संजय तिवारी, सुखदेव कुमार, आशा देवी, गीता देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री के समर्थन में जनता संग प्रचार को निकले कार्यकर्ता
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.