Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच व निर्णायक नेतृत्व से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ: पूर्व सीएम रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय

    नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच व निर्णायक नेतृत्व से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ: पूर्व सीएम रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

    ■ नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच व निर्णायक नेतृत्व से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ: पूर्व सीएम रघुवर दास

    शनिवार, जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली से संबोधित किया। शनिवार शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस वर्चुअल रैली में प्रदेश के पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत विभिन्न मंडल अध्यक्ष व हजारों कार्यकर्ताओं ने जुड़ते हुए उनके उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। उद्बोधन के पश्चात पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच व निर्णायक नेतृत्व से देशवासियों में अभूतपूर्व विश्वास जगा है। नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व व उनकी नीतियों से समाज के हर वर्गों में उत्साह का भाव है, पिछले छह वर्षों में देश ने सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। वहीं, महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अन्तर्गत सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। बताया कि पिछले एक वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बड़े व कड़े फैसले लिए। वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांगो को पूर्ण कर करोड़ों भारतवासियों के भरोसे को और मजबूत किया है। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के पूर्ण होने पर जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के संग मोदी सरकार कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पहले, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो को फ़ोन कर बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री कुमार ने सांसद विद्युत वरण महतो के पिछले 6 वर्षों के संसदीय कार्यकाल को विकास कार्यों व उपलब्धियों से पूर्ण बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार-2 ने 1 बर्ष में एक भारत श्रेष्ठ भारत को मूर्त रूप दिया : राजेश शुक्ल
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच से देश का हो रहा है विकास : दीपू सिंह

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.