Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गोत्सव से पहले भंग हो केंद्रीय एवं थाना स्तरीय शांति समितियाँ : अंकित
    Breaking News झारखंड राजनीति

    दुर्गोत्सव से पहले भंग हो केंद्रीय एवं थाना स्तरीय शांति समितियाँ : अंकित

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    दुर्गोत्सव से पहले भंग हो केंद्रीय एवं थाना स्तरीय शांति समितियाँ : अंकित

    ● सरकार की विकास योजनाओं का विरोध करने वाली पार्टियों के नेताओं का शांति समिति से मोह समझ से परे : अंकित

    केंद्रीय तथा थाना स्तरीय शांति समितियों में एक पार्टी विशेष के लोगों को प्राथमिकता दिए जाने पर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने एक बार फ़िर चिंता ज़ाहिर किया। रविवार शाम टेल्को के सबुज कल्याण संघ में संपन्न थाना स्तरीय पीस कमिटी की बैठक के बाद अंकित आनंद ने प्रेस वक्तव्य जारी कर इसका विरोध जताया है। कहा कि स्पष्ट जनादेश के बावजूद भाजपाजनों को उपेक्षित रखे जाना अधिकांश थानों की परंपरा बन गयी है। कांग्रेसियों को प्राथमिकता दिये जाने के मामले पर टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मण्डल की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि टेल्को थाना प्रभारी का कांग्रेस प्रेम समझ से परे है। साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं को आख़िर थाना से ऐसा क्या लाभ अर्जित होता है कि भाजपा सरकारों की विकास योजनाओं को कोसने और मुखरता से विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं को सरकार की शांति समितियाँ खूब रास आती है। कहा कि कांग्रेस पार्टी की ही तरह थाना प्रभारी और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं का गठबंधन महा मिलावटी और संदेहास्पद है। अंकित आनंद ने कहा कि शांति समिति के नाम पर विपक्षी पार्टियों को राजनीति चमकाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए। जनता ने सेवा हेतु जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया है। किंतु कांग्रेसियों की सक्रियता समझ से परे हैं। दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दिये गए निर्देशों के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जो आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से भी अनुचित और विचारणीय है। बताया गया कि सोमवार को भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल शांति समिति के आशय में जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलकर माँग पत्र समर्पित करेंगे और सभी कोटि के शांति समितियों को दुर्गोत्सव पूर्व भंग करने की वक़ालत करेंगे साथ ही टेल्को थाना प्रभारी के आशय की शिकायत भी ज़िले के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से की जाएगी।

    सादर
    (अंकित आनंद)
    जिला प्रवक्ता, भाजपा
    जमशेदपुर महानगर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची रवाना होंगे:मुमताज
    Next Article शिवपुर गांव में सैकड़ों की संख्या में समस्त ग्रामीणों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा:विधायक इरफान

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.