राष्ट्र संवाद के संदेश को माननीय आदर्श उपायुक्त महोदय श्री गणेश कुमार सर जामताड़ा ने संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया को डीलर से कारण बताओ का नोटिस जारी करने का दिया निर्देश।इसके लिए राष्ट्र संवाद परिवार की ओर से माननीय आदर्श उपायुक्त महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया जाता है तथा महोदय को स्वस्थ रहने की ईश्वर/ अल्लाह पाक से कामना की जाती है। आपको बता दें विक्रमपुर के लोगों द्वारा डीलर आलमगीर आलम और डालिम खान पर अनियमितता बरतने के आरोप को राष्ट्र संवाद ने आदर्श उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा। माननीय आदर्श महोदय ने संज्ञान लिया।