संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
बेगूसराय
सोमवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी के नेतृत्व में एक अति महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन बेगूसराय में पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए की गई। इस मौके पर सदस्यता अभियान में जिला स्तर पर इनरोलर बनाए गए राघव कुमार एवं आनंद प्रेम ने प्रखंडों से आए हुए नामित इनरोलरों को डिजिटल सदस्यता अभियान की जानकारी विस्तृत रूप में दी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वज अंग्रेजों से हिंदू मुस्लिम सिख इसाई के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़े और इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित रहे। परंतु आज आपस में भेदभाव और द्वेष फैला कर मौजूदा सरकार इस देश को खाई में धकेलने का काम कर रही है। इस देश के लोगों के साथ खासकर नौजवानों को भारत का सच्चा इतिहास जानने की जरूरत है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सबका साथ सबका विकास कर सकती है बाकी सब ढकोसला है।
युवा नेता कुमार रत्नेश टुल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान रसीद के माध्यम से चलाने वाले कार्यकर्ताओं को भी उतना ही महत्व दिया जाएगा जितना डिजिटल सदस्यता वाले को। विगत वर्षों के अन्य कार्यक्रमों की तरह सदस्यता अभियान में बेगूसराय जिला बिहार में अब्बल होगा।
इस बैठक में महासचिव सावर कुमार, सेवादल जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता,पूर्व प्रदेश सचिव अनुपम कुमार अन्नू,गढ़पुरा प्रखंड अध्यक्ष आभाष झा,डंडारी प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश सिंह, साहेबपुरकमाल अध्यक्ष मो साहिद,चेरियाबरियारपुर अध्यक्ष श्याम चौधरी, बलिया अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह,सरोज कुमार,श्रवण सिंह,शांति देवी,सुधीर सिंह,अरूण गांधी, अनिल कुमार चौधरी, एहसान रीजवी, मुकेश कुमार, चितरंजन पोद्दार, रंजीत दास, नीतीश कुमार, जितेन्द्र झा,भासों तांती, सुधीर कुमार, जाकिर हुसैन,नीरज कुमार, अशोक कुमार सिंह ,शशि रंजन कुमार,अमित कुमार,समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।