बेगूसराय : शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में भूमि विवाद संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ वीणा भारती एवं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों के आवेदन पर सुनवाई किये। इस सम्बंध में सीओ वीणा भारती ने बताई कि जनता दरबार में पुराने 7 मामले में 3 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं आज दो मामले नए आए हैं इस मामले में सम्बंधित पक्षों को नोटिश भेजा जाएगा और उस मामले को अगले जनता दरबार में निष्पादित किया जाएगा। मौके पर राजस्व कर्मचारी हरेराम कुँवर ,सहित पुलिस बल मौजूद थे।