Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्यकर्ताओं के बीच लिट्टी-चोखा खाने जा पहुंचे मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    कार्यकर्ताओं के बीच लिट्टी-चोखा खाने जा पहुंचे मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सह राज्य के मुखिया रघुवर दास अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान उनका ये रुप खुल कर देखने को मिलता है। चाहे अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होना हो या फिर अपनी मित्र मंडली के साथ भूजा और चाय का आनंद उठाना। कई बार तो वो अपने सुरक्षा कर्मियों को भी अपने पास ना फटकने की नसीहत दे देते हैं। ताकि अपने मित्रों और पुराने दिन के साथियों के साथ खुल कर गपशप कर सकें। जमीन से जुड़े रहने की उनकी ये आदत नामांकन के दिन भी देखने को मिली। दोपहर में हजारों की संख्या में जहां रघुवर दास अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो शाम में भुईयांडीह में भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित लिट्टी-चोखा पार्टी में शामिल होने जा पहुंचे।बिना किसी लाव लस्कर और मामूली सुरक्षा के साथ पहुंचे अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपने बीच पा कर सभी कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग बेहद उत्साहित नजर आए। महिलाओं और बच्चों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। रघुवर दास ने भी किसी को निराश नहीं किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों और युवाओं को राजनीति से दूर रह कर पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी तो महिलाओं को जागरुक बन कर महिला कल्याण योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की सलाह दी। यहां मुख्यमंत्री के सांसद विद्युत वरण महतो,प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री गुंजन यादव, सीतारामडेरा के मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउरांव समाज ने जताया बीजेपी में विश्वास, पूर्ण समर्थन देने का किया वादा
    Next Article साम-दाम, दंड-भेद नहीं, विकास और कमल निशान ही है बीजेपी की पहचान : रघुवर दास

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.