आप के हुए डॉ अजय कुमार , जमशेदपुर पश्चिम से लड़ेंगे चुनाव!
कांग्रेस के आपसी गुटबाजी से त्रस्त हार कबूल कर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने पद से इस्तीफा दिया था उसी समय से यह अटकल लगाई जा रही थी कि डॉक्टर अजय की घर वापसी होगी या भाजपा में जाएंगे सभी अटकलों को विराम देते हुए पूर्व कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने आज आप पार्टी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आप पार्टी में हुए शामिल
पार्टी में शामिल होते हुए डॉ अजय ने कहा कि आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी की पार्टी है’ जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी कुमार ने पिछले माह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
तस्वीर आप पार्टी कार्यालय नई दिल्ली में चल रहे संवाददाता सम्मेलन की