Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर तेघड़ा प्रखंड कांग्रेसियों ने सार्जन सिंह को दी बधाई
    Uncategorized

    कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर तेघड़ा प्रखंड कांग्रेसियों ने सार्जन सिंह को दी बधाई

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर तेघड़ा प्रखंड कांग्रेसियों ने सार्जन सिंह को दी बधाई

    बेगुसराय :अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के द्वारा बिहार के सभी जिलों में नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है जिसमें बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष पद पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह को नियुक्त होने पर तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। उक्त अवसर पर तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व में भी सार्जन बाबू के जिला अध्यक्ष रहते बेगूसराय जिला में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत हुई थी।जिसका फलाफल बेगूसराय जिला से कांग्रेस पार्टी के दो विधायक बिहार विधानसभा पहुंचे थे। हमलोगों को पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कुशल नेतृत्व में फिर से अथक मेहनत कर बेगूसराय जिला में कांग्रेस परिवार की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित कर एक नए उर्जा से मजबूत आयाम को स्थापित करेंगे एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी सम्मानित साथियों को एकजुट कर कांग्रेस की जीत दिलाने में सफल होंगे।हाथ जोड़ो अभियान के तेघड़ा विधानसभा प्रभारी श्याम किशोर राय ने
    सार्जन सिंह नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बेगूसराय जिले में एक मजबूत और सशक्त पार्टी के रूप में खरा होगी। निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कुमार, रामबाबू साह, राजीव रंजन सिंह, अताउर रहमान , रंजीत प्रसाद सिंह उर्फ राजा बाबू, महिला नेत्री रूबी शर्मा एवं रुचि सिंह, एहसान रिजवी, राम प्रकाश सहनी, सुकुल कुमार, सरोज पासवान, आदि ने भी बधाई दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article 9 साल के भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे तेघड़ा ग्रामीण मंडल

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    May 8, 2025

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    May 8, 2025

    बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी चित्तरंजन मंडल को मारी गोली

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.