कवि सम्मेलन करके मनाया जाएगा मनोज मुंतशिर का जन्मदिन
गम्हारिया:थाना अंतर्गत नेंग्टासाई निवासी आकाश महतो व उसके टीम सदस्य द्वारा प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर जी के जन्मदिन के मौके पर श्रृंगार रस पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जूम एप्स पर दिनांक 27 फरवरी को शाम 5 से 7 बजे तक होगी। आकाश ने आगे बताया कि इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के युवा गीतकार एवं कवि श्री गुरुचरण महतो को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी युवा कवियों को आमंत्रित किया गया है जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे- गुरुचरण महतो (जमशेदपुर, झारखंड), अरिहंत जैन (इंदौर, मध्य प्रदेश ), परीक्षित जयसवाल (बिलासपुर, छत्तीसगढ़), अनुज गौतम (सतना, मध्य प्रदेश), रमन जयसवाल (पूर्णिया, बिहार), प्रदुमन त्रिपाठी (नौतनवा, उत्तर प्रदेश), हर्ष राजपूत (टिमरनी, मध्य प्रदेश), राहुल कुमार (गया, बिहार) इत्यादि। उक्त कार्यक्रम में कविता पाठ के साथ-साथ मनोज मुंतशिर के लेखनी और उनके संघर्ष तथा आज के युवाओं में कविता के प्रति नजरिया सहित तमाम साहित्यिक पहलुओं पर भी बातें होंगी।