निजाम खान
*_कल सुबह अप्रवासी मजदूरों का जत्था जामताड़ा के नारायणपुर हाई स्कूल पहुंचेगा,सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)_*
*_उपायुक्त ने दिया संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश_*
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि प्राप्त सूचनानुसार अन्य राज्यों में रूके झारखण्ड राज्य के अप्रवासी मजदूरों को रेल द्वारा दिनांक 01.05.2020 को 11.00 बजे रात्रि में हटिया रेलवे स्टेशन लाया जायेगा तथा राॅंची जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त संख्या के अनुसार मजदूरों को उनके संबंधित जिलों में भेजे जाने हेतु बसों की व्यवस्था राॅंची स्टेशन पर की गई है।
उक्त क्रम में जामताड़ा जिले के मजदूरों का *बस टोकन संख्या 46* द्वारा दिनांक 02.05.2020 के प्रातः 05.00-06.00 बजे जामताड़ा जिला पहुॅंचने की संभावना है।
उक्त आलोक में *उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नारायणपुर* को आदेश दिया कि लौटे मजदूरों के अल्प विश्राम हेतु वे नारायणपुर हाईस्कूल मैदान में शामियाना आदि की व्यवस्था करते हुए उनके स्वागत के साथ-साथ उन्हें सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए नारायणपुर हाईस्कूल मैदान में रखना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही आवश्यकतनुसार पानी/ नास्ता आदि का भी प्रबंध करेंगे।
वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा को आदेश दिया गया है कि वे जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए लौटे मजदूरों को मास्क एवं फूल देकर जिला प्रशासन की तरफ से सौजन्यता प्रदर्शित करेंगे।
साथ ही नीचे दिए गए सूची के अनुसार सभी मजदूरों को उनके अपने घर पहुॅंचाने हेतु आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था करेंगे एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए उन्हें अपने घर तक पहुॅंचवाना सुनिश्चित करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जामताड़ा नारायणपुर हाईस्कूल मैदान में लौटे सभी मजदूरों का कोविड- 19 संबंधी स्वास्थ्य जाॅंच (यथा थर्मल स्कैनिंग आदि) कराने हेतु संबंधित मेडिकल टीम को निदेशित करेंगे एवं उक्त स्वास्थ्य जाॅंच की विडीयोग्राफी भी की जाय।
साथ ही स्वास्थ्य जाॅंच के उपरान्त सभी लोगो को होम कवारेंटाइन का स्टाम्प लगाकर निर्धारित अवधि हेतु होम क्वेयरंटाइन में ही रहने हेतु निदेशित करेंगे एवं इसकी पूर्ण विवरणी संधारित रखेंगे।
साथ ही इस आशय का ध्यान रखा जायेगा कि लौटे मजदूरों को लेने हेतु उनके कोई भी परिजन नहीं आयेंगे।
*जामताड़ा आने वाले श्रमिकों कि सूची:-*
1. जनेश्वर हेंब्रम उम्र 25 वर्ष
2. सलीम अंसारी उम्र 34
3. सर्जन हांसदा उम्र 23
4. बीरबल हांसदा उम्र 31
5. सेंटू राउत उम्र 24
6. परेश राउत उम्र 37
7. राजीव राउत उम्र 25
8. निरोध रॉय उम्र 18
9. बाबूसिंह मुर्मू उम्र 23
10. घनेश्वर राय उम्र 22
11. काजोल राउत उम्र 25
12. विश्वजीत मुर्मू उम्र 20
13. नोबोदीप राउत उम्र 26
14. विधान राउत उम्र 32
15. सिंगराई सोरेन उम्र 19
16. अतिजल मुर्मू उम्र 22
17. मनोज हेंब्रम उम्र 30
18. निरंजन हांसदा उम्र 18
19. गिरजा नंद मुर्मू उम्र 42
20. कृष्णा मरांडी उम्र 31
21. आनंद हेंब्रम उम्र 25