निजाम खान
पश्चिम बंगाल: कहा जाता है कि पुलिस की ड्यूटी बहुत ही कठिन होती है। वाकई सच में ही कठिन होती है।पर्व त्योहार में हम अपने परिवार के साथ रहते हैं, पर पुलिस विभाग में काम करने वाले कर्मचारी या पदाधिकारी अपने परिवार के साथ नहीं रह कर देश की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में पुलिस सबसे बड़े धर्म का पालन करती है कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है।आज ईद पर्व में पुलिस विभाग के पदाधिकारी हो या कर्मचारी हो जो अपने परिवार के बीच नहीं जा पाये। अपने ब्यूटी को ईद की खुशी महसूस किया है।आपको बता दें बीरभूम पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने ईद के मौके पर काखोड़तोला के थाना प्रभारी जहीदुल इस्लाम सहित सभी पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को पुलिस लाइन के अधिकारी के हाथों सेवई, लच्छा,मिठाई व विभिन्न प्रकार के फल पहुंचा कर सम्मानित किया। मौके पर थाना प्रभारी जहीदुल इस्लाम ने कहा कि वरीय पदाधिकारी की ओर से गिफ्ट मिलने पर वह अपने आप में गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।कहा कि इसके लिए मैं तहे दिल से एसपी सर को धन्यवाद व्यक्त करता हूं।थाना प्रभारी ने कहा कि हम जैसे छोटे आहोदे पर पदस्थापित कर्मचारी को वरीय पदाधिकारी की ओर से सम्मान मिलने पर वह कभी भी अपने आप को अकेला नहीं महसूस कर रहे हैं।कहा कि इससे उन्हें महसूस हो रहा है कि वह अपने परिवार के साथ ही ईद पर्व मनाया है।