Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्य एवं गगनयान समेत 2020 में दस सैटलाइट मिशन लॉन्च करेगा इसरो
    Breaking News राष्ट्रीय

    आदित्य एवं गगनयान समेत 2020 में दस सैटलाइट मिशन लॉन्च करेगा इसरो

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए सन 2019 बड़ी सफलताएं लेकर आया है. सन 2020 इसरो की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. इसरो ने अगले साल के लिए कई बड़े लक्ष्य तय किए हैं. इसरो अपने अंतर्राष्ट्रीय मिशन आदित्य और गगनयान की टेस्ट फ्लाइट के अलावा 2020 में दस सैटलाइट मिशन लॉन्च करेगा.इसरो ने मिशन गगनयान के लिए टेस्ट फ्लाइट का फिलहाल नाम तय नहीं किया है. इसरो चेयरमैन के. सिवन ने बताया कि सन 2020 में 10 सैटलाइट मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इनमें अडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटलाइट जीसैट1 और जीसैट12आर और पृथ्वी का निरीक्षण करनेवाले रीसैट 2बीआर2 और सर्विलांस के लिए माइक्रोसैट शामिल हैं. इसके साथ ही आदित्य एल1 मिशन को मध्य 2020 तक लॉन्च करने की योजना है और मिशन गगनयान के लिए पहले टेस्ट फ्लाइट को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा.इसरो प्रमुख सिवन ने बताया कि रीयूजेबल लॉन्च वीइकल (आरएलवी) का टेस्ट फ्लाइट लॉन्च और नए विकसित छोटे सैटलाइट (एसएसएलवी और मिनी-पीएसएलवी) को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना है.इसरो प्रमुख सिवन ने बताया कि आरएलवी तकनीक का प्रयोग किफायत के लिहाज से महत्वपूर्ण है. आरएलवी तकनीक के जरिए स्पेस एजेंसी फर्स्ट और सेकेंड स्टेड पर रॉकेट को रीयूज कर सकती है. कॉस्ट कटिंग के लिहाज से यह महत्वपूर्ण है. साथ ही यह भारी पेलोड्स को वहन करने में भी सक्षम है.2020 में इसरो की नजर सूर्य तक है और आदित्य एल-1 मिशन देश का पहला सोलर मिशन होगा. इसरो प्रमुख ने इस बात की पुष्टि की. इसरो प्रमुख ने कहा एक पीएसएलवी का प्रयोग स्पेसक्राफ्ट का भार वहन करने के लिए होगा और इस पर काम अभी जारी है. उन्होंने बताया कि 400 किग्रा. के क्लास सैटलाइट में छह वैज्ञानिक पेलोड्स भी होंगे. इन 6 पेलोड्स का काम होगा ऑर्बिट के दायरे में आने वाले प्रभावी क्षेत्र के शुरुआती पॉइंट 1 (एल-1) तक पहुंचना. यह आर्बिट पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी. की दूरी पर है. इन पेलोड्स से यह फायदा होगा कि बिना किसी बाधा के सूर्य को लगातार देखा जा सकेगा.आदित्य एल-1 मिशन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी तक सूर्य के करीब कोई नहीं पहुंच पाया है. बता दें कि सन 2019 में इसरो का मिशन चंद्रयान-2 काफी चर्चा में रहा, हालांकि यह पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया, लेकिन पूरी दुनिया ने भारतीय वैज्ञानिकों के हौसले को सलाम किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर में आतंकियों और उनके आकाओं को खोजकर मार दो : डीजीपी दिलबाग सिंह
    Next Article हिंदू होने के कारण कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया दुर्व्यवहार: अख्तर

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.