Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईए हम सब प्रण ले कि देवों की नगरी देवघर को प्लास्टिक मुक्त बनाते हुए स्वस्थ्य, स्वच्छ और सुंदर बनायेंगेः उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय.
    Breaking News झारखंड

    आईए हम सब प्रण ले कि देवों की नगरी देवघर को प्लास्टिक मुक्त बनाते हुए स्वस्थ्य, स्वच्छ और सुंदर बनायेंगेः उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय.

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 18, 2019No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *● आईए हम सब प्रण ले कि देवों की नगरी देवघर को प्लास्टिक मुक्त बनाते हुए स्वस्थ्य, स्वच्छ और सुंदर बनायेंगेः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय……*
    ====================
    *● स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में आप सभी अपनी भागिदारी करें सुनिश्चितः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय……*
    ====================
    आज दिनांक 18.09.2019 को नगर निगम द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन आचार्य श्री नरेन्द्र भवन, जसीडीह में किया गया। कार्यक्रम की विधिवत्त शुरूआत उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय, नगर आयुक्त श्री अशोक कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में आप सभी का सहयोग आवश्यक है। आज इस कार्यक्रम में स्वच्छता का संकल्प लेते हुए अभियान को अनवरत जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महिलाओं की भूमिका काफी सराहनीय है. साफ- सफाई को लेकर शहर की रूपरेखा बदलने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता है। हमें आज यह भी संकल्प लेना होगा कि ना हम गंदगी करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी लगातार करते रहे। इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि यह अभियान सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि स्वच्छता एक सामुदायिक मुद्दा है और इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। सभी के सहयोग की वजह से ही देवघर जिला ओडीएफ हुआ हैं। हम सब अगर ये ठान ले तो समाज में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि देवघर को झारखंड का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है और राज्य में इसे पहला स्थान दिलाना है।
    ज्ञात हो कि देवघर बाबा मंदिर को स्वच्छ आईकाॅनिक पेलेस के रूप में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, इसके लिए सभी जिलावासियों के साथ नगर निगम के अधिकारी व कर्मी को बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। ऐसे ही हम सभी के आपसी सहयोग से देवघर नगर निगम के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी पूरी तरह से स्वच्छ व हरा-भरा बनाना है।
    *● आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य समाज देने के मकशद से सिंगल यूज प्लास्टि को कहे नोः-उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय…*
    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्लास्टिक कैरी बैग अल्पकालिक और दीर्घकालिक पर्यावरणीय नुकसान और स्वास्थ्य परिसंकट का कारक है। प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग से पर्यावरण एवं मानव के साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ्य को गंभीर एवं अपूरणीय क्षति पहुँचाता है। प्लास्टिक बैग नदी, तालाबो मे जाकर जल को दूषित करते है। प्लास्टिक न सड़ता है न गलता है, भूमि मे जाकर भूमि को बंजर बनाता है। प्लास्टिक जलाने से जहरीली गैस वायुमण्डल मे जाती है तथा श्वास लेते समय हमारे शरीर में जाकर श्वास जनित बीमारियों को जन्म देती है।
    ऐसे में हम सभी को यह शपथ लेने कि आवश्यकता है कि इस जहर को हम अपनी जिदंगी के साथ आनेवाले पीढी के जिदंगी से दूर रखेंगे। हम अपने आपको और हमारी आनेवाले पीढ़ी को स्वच्छ, हरा एवं स्वस्थ्य वातावरण देगें। इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सभी दुकानदारों (होलसेल, खुदरा, फुटपाथ, खोमचावाले) से आग्रह करते हुए कहा है कि प्लास्टिक कैरी बैग, आॅन टाईम यूज प्लास्टिक का विनिर्माण, भंडारण, आयात, विक्रय या परिवहन नहीं करेंगे अपने किसी भी ग्राहक को प्लास्टिक का थैला नहीं देगें। सभी होटल, रेस्तरां, मैरिज हाॅल संचालक भी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रतिष्ठान मे प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल, भंडारण, क्रय, विक्रय तथा उनके यहाँ अयोजित होने वाले समारोह मे उपयोग न हो।
    *स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को किया जायेगा सम्मानितः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय….*
    उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले वार्ड पार्षद, निगम के अधिकारी व कर्मियों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा जिले के सभी विभाग के कार्यालयों,वार्डों, पंचायत,गांव आदि की साफ-सफाई में बेहतर करने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
    अपने संबोधन में नगर आयुक्त श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हमारे और आपके संस्कार के अभिन्न अंग है। जिस तरह से हम व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देते हैं उसी तरह से सामूहिक रुप से स्वच्छता लाने में हम सभी को अपनी महती भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के व्यक्तिगत को सामाजिक रुप में बदलना होगा। इसके अलावे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करते हुए दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का प्रयास करते रहे।
    *● कार्यालयों में प्लास्टिक के कप या बोतल का न करें उपयोगः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय….*
    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि अपने घरों के साथ-साथ कार्यालय में भी प्लास्टिक के बने सामग्रियों का उपयोग न करे। प्रयास करे कि बाहर प्लास्टिक बैग के जगह कपड़े, जूट बैग का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि महात्मा गांधी के संदेश को आत्मसात करे, महात्मा गांधी के 150वी जयंती पर यह उन्हें सच्ची श्रद्र्धांजली होगी। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सभी से श्रमदान करने का आग्रह किया।
    *●अब सखी मंडल की दीदी भी बनायेंगी जुट व कपड़े के झोलेः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय…*
    इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सखी मंडल के दीदीयों को जूट व कपड़ों के झोले बनाने के लिए प्रेरित करें, इससे उन्हें एक नया बाजार भी मिलेगा और लोगों को भी प्लास्टिक के जगह इन बैगों का इस्तेमाल करने में आसानी होगी।
    कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावे विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
    *स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन….*
    19.09.2019 को सभी वार्डो में एवं शहर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन 1 से 12 वार्डों में, एक टीम प्रत्येक दिन तीन कार्यक्रम करेगी, जिसमें कुल चार टीम रहेगी।
    20.09.2019 को नगर निगम के स्कूल, काॅलेजों के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता, ओडीएफ, प्लास्टिक मुक्त भारत करने हेतु प्रभात फेरी एवं संगोष्ठि का आयोजन किया जायेगा।
    21.09.2019 को सभी वार्डों में नगर निगम क्षेत्रान्गर्त सरकारी भूमि, सरकारी भवनों को चिन्हित कर सफाई, गैबियन सहित वृक्षारोपन का कार्य किया जाना है। साथ ही सभी सरकारी भूमि पर नगर निगम के जमीन संबंधी बोर्ड अधिष्ठापन एवं प्लास्टिक संग्रहण का कार्य किया जाना है। नुक्कड़ नाटक का आयोजन (25 से 36 वार्डों में, एक टीम प्रत्येक दिन तीन कार्यक्रम करेगी, जिसमे कुल चार टीम रहेगी।
    22.09.2019 को सभी वार्ड स्तर पर सभी स्कूलांें में (सरकारी एवं गैर सरकारी) में प्रथम आये विद्यार्थियों का प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छता पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन। इसके अलावे श्रावणी मेला के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मी, जलापूर्ति कर्मी, पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
    23.09.2019 को वार्ड स्तर पर चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम आये विद्यार्थियों हेतु चित्रांकन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।
    24.09.2019 को शहर के सभी जगहों पर गहन रूप से सफाई एवं प्लास्टिक कचड़ा का संग्रहण किया जायेगा।
    25.09.2019 को शहर के सभी जगहों पर गहन रूप से सफाई एवं प्लास्टिक कचड़ा का संग्रहण किया जायेगा।
    26.09.2019 को सभी स्टेक होल्डर्स का 10 से 5 बजे तक कार्यशाला का आयोजन एवं 02 अक्टूबर के लिए रणनीति की तैयारी आचार्य नरेन्द्र देव भवन जसीडीह में किय जायेगा।
    27.09.2019 नगर निगम क्षेत्र प्रत्ेयक दुकानों, होटलों आदि का निरीक्षण एवं प्लास्टिक कचड़े का निष्पादन एवं क्षमतावर्द्धन का कार्य।
    सभी दुकानों एवं होटलों पर उनके साईज एवं ग्राहकों के संख्या के अनुरूप डस्टबीन लगाने हेतु नगर निगम के स्तर पर नोटिस देने का कार्य।
    28.09.2019 को नगर निगम क्षेत्र प्रत्येक दुकानों, होटलों आदि का निरीक्षण एवं प्लास्टिक कचड़े का निष्पादन एवं क्षमतावर्द्धन का कार्य।
    सभी दुकानों एवं होटलों पर उनके साईज एवं ग्राहकों के संख्या के अनुरूप डस्टबीन लगाने हेतु नगर निगम के स्तर पर नोटिस देने का कार्य।
    29.09.2019 को नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मी/ एम0एस0डब्यू0एम0 एवं सफाई से संबंधित एस0एच0जी0 जागरूक नागरिकों द्वारा सफाई एवं प्लास्टिक कचड़ा संगहण का कार्य किया जायेगा।
    30.09.2019 को प्रत्येक वार्ड में संबंधित पदाधिकारी/कर्मी/माननीय वार्ड पार्षद द्वारां प्लास्टिक मुक्त भारत /स्वच्छ भारत पर सुझाव एवं किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
    01.10.2019 को सुझाव संकलन कर 2 अक्टूबर एवं अन्य दिनों में विशेष कार्य योजना तैयार कर संबंधित को प्रेषण किया जायेगा।
    02.10.2019 को 1. नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी स्कूल, काॅलेजों के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा।
    2. नगर निगम के सभी पदाधिकारी, कर्मी, सरकारी, गैर सरकारी, एन0जी0ओ0, एस0एच0जी0, संगठनों द्वारा शहर की गहन सफाई एवं प्लास्टिक संग्रहण हेतु श्रमदान किया जायेगा।
    03.10.2019 एवं 04.09.2019 को शहर, राज्य एवं देश स्तर के स्वच्छता एवं प्लास्टिक निष्पादन क्षेत्र के प्रमुख योगदानकर्ताओं द्वारा नगर के सभी पदाधिकारी, कर्मी, सरकारी, गैर सरकारी कर्मियों, संगठनों, नागरिकों को अपने विचार से प्रेरित करने हेतु संगोष्ठी, सेमिनार का आयोजन सभी वार्डों से प्लास्टिक निष्पादन एवं कचड़ा संग्रहण का कार्य किया जायेगा।
    05.10.2019 को आर0मित्रा0 उच्च विद्यालय स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लोककला को प्राथमिकता दी जायेगी।
    06.10.2019 को नगर निगम क्षेत्र में शहर के सभी पूजा पंडालों में स्वचछता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का फलैक्स लगाना एवं पूजा पंडाल के आस-पास जनता के सहयेाग से सफाई एवं प्लास्टिक संग्रहण का कार्य किया जायेगा।
    07.10.2019 एवं 08.10.2019 को प्रत्येक पूजा पंडाल में प्रत्येक घंटे पर साउण्ड सिस्टम के माध्यम से स्वच्छता एवं प्लास्टि संग्रहण संबंधी ओडियों जिंगल का प्रसारण (5 मिनट का) किया जायेगा।
    09.10.2019 को एन0जी0ओ0 एवं एस0एच0जी0 समूहों द्वारा सभी घरों में कपड़े से निर्मित थैले की सफाई हेतु संग्रहण का कार्य सभी नगर निगम क्षेत्रों में संगोष्ठी एवं कपड़े से निर्मित थैले का प्रयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
    10.10.2019 को सभी नागरिकों कों प्लास्टिक एवं कचड़ा को कूड़ेदान में ही डालने एवं नगर निगम के संग्रहण वाहन आने पर उसमें कूड़ा डालने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
    11.10.2019 को नगर निगम क्षेत्र में नालियों की गहन सफाई का कार्य एवं प्लास्टि संग्रहण कार्य किया जायेगा।
    12.10.2019 एवं 13.10.2019 को सभी वाटर बाॅडिज, तालाबों आदि की सफाई-एन0जी0ओ0 एवं एस0एच0जी0 द्वारा इन स्थलों पर कचड़ा नहीं फेंकने हेतु प्रेरित करना किया जायेगा।
    14.10.2019 एवं 16.10.2019 को विशेष अभियान जिसमें कूड़ेदान नहीं रखने वालें होटलों, दुकानदारों द्वारा कचड़ा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने वालों को कार्रवाई हेतु नोटिस तथा प्लास्टिक संग्रहण।
    17.10.2019 एवं 19.10.2019 को शहर के महत्वपूर्ण स्थलों की गहन सफाई एवं प्लास्टिक का संग्रहण कार्य किया जायेगा।
    20.10.2019 को रविवारीय अवकाश रहेगी।
    21.10.2019 को प्रत्येक माह के 21 तारीख को प्लास्टिक मुक्त दिवस मनाना, गहन सफाई एवं प्लास्टिक संग्रहण का कार्य किया जायेगा।
    22.10.2019 को एन0जी0ओ0 एवं नागरिकों जिन्होंने स्वच्छता, ओ0डी0एफ0, प्लास्टि मुक्त भारत अभियान में अच्छे कार्य किया उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया जायेगा।
    23.10.2019 को आर0डब्ल्यू0, होटल, विवाह भवन एवं ठोस अपशिषठ प्रबंधन उत्पादन करने वाले प्रतिष्ठानों, स्थानों को प्लास्टि मुक्त करने का कार्य एवं प्लास्टिक संग्रहण करने का कार्य किया जायेगा।
    24.10.2019 से 27.10.2019 तक नगर निगम सफाई एवं प्लास्टिक संग्रहण का कार्य किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम जिले में नोवामुंडी प्रखंड के पंचायत बड़ाजामदा में पहुँची जन संवाद की टीम
    Next Article विधायक कुणाल ने किया डीप बोरिंग सह ओवरहेड टैंक का शिलान्यास

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.