Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से उपायुक्त एवं कृषि मंत्री ने दीप प्रज्वलीत कर किया
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से उपायुक्त एवं कृषि मंत्री ने दीप प्रज्वलीत कर किया

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 11, 2019Updated:October 11, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समारोह का उद्घाटन करते  उटायुक्त गणेश कुमार, कृषि मंत्री रंधीर  सिंह व अन्य पदाधिकारीगण।

    ✍निजाम खान

    जामताड़ा:  शुक्रवार को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से उपायुक्त गणेश कुमार एवं कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाई हॉल जामताड़ा में किया गया।
    उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की परिकल्पना साकार हो रही है। 11 लाख किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत पूरे झारखंड राज्य में ₹452 करोड़ का वितरण हो रहा है।कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में राज्य के सभी सभी लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 5000 की दर से, अधिकतम 5 एकड़ के लिए ₹25000 प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। जिन लघु एवं सीमांत कृषकों के पास 0-1 एकड़ कृषि योग्य भूमि होगी उन्हें 5000 एवं 2 से 5 एकड़ तक का समानुपातिक रुप से राशि 10000₹ से 25000₹ तक प्रदान किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का प्रथम किस्त भुगतान 10 अगस्त को जामताड़ा जिले के 34,152 किसानों को 11 करोड़ 35 लाख 44 हजार ₹228 का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधा हस्तांतरण किया गया है।छूटे हुए किसानों को आज मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का प्रथम किस्त भुगतान जामताड़ा जिले के 22934 किसानों को 7 करोड़ 72 लाख 80 हजार ₹423 डीबीटी के माध्यम से सीधा सांद्रण किया गया।जामताड़ा जिला में ऑनलाइन टोटल किसान रजिस्टर 69225 हुआ है। जिसमें कि 57086 किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधा हस्तांतरण किया गया है। बच्चे हुए किसानों को भी जल्द से जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि किसानों के खाते में राशि जाने से कृषक अपनी मर्जी से फसल के लिए बीज खाद आदि बाजार से खरीद सकेंगे और समय से अपनी फसल को लगाएंगे। जिससे कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगी।जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया के द्वारा बताया गया कि जिस पूंजी के लिए किसान भाई दर-दर की ठोकरें खाते थे।आज हमारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किसान भाइयों की झोली खुशी से भर दिया है।मुख्य अतिथि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि 27लाख किसान सीधे इस योजना मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से जुड़ गए हैं। झारखंड सरकार का लक्ष्य 35लाख किसानों का रखा गया था। साथ ही कहा कि दूसरे किस्त की राशि भी बहुत जल्द भेज दिया जाएगा। जिससे किसान भाई रवि फसल की खेती आसानी से कर पाएंगे। जामताड़ा जिला में 57 हजार किसानों के बीच लगभग ₹20करोड़ की राशि भेज दिया गया है। साथ ही उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सीओ तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी को बधाई भी दिया।कहा कि जिला प्रशासन ने किसानों को खोज खोज कर उनकी अपनी राशि दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना एक ऐतिहासिक योजना है जिससे किसान भाइयों को दूसरे के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है तथा वह कृषि करके अपनी आमदनी दोगुनी चौगुनी कर पाएंगे। साथ ही कहा कि अब गरीब किसानों को कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है। उनकी सरकार आज किसान भाइयों के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू की है जिससे कि 2022 तक किसान भाइयों की आय दोगुना हो जाएगा।संयुक्त कृषि निदेशक दुमका प्रमंडल के अजय सिंह ने बताया कि साहुकारी व्यवस्था में कृषि उपज का आधा भाग चला जाता था। भारत सरकार ने 2017 में घोषणा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुना करना है और उसके क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, मानधन योजना आदि योजना लागू की है। जिससे कि किसानों की आय दोगुनी होगी। इस योजना से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में यह योजना काफी सहायक साबित होगी। किसानों को बीज खाद व अन्य कृषि निवेश के लिए दूसरों पर या बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा। उन्हें खेती के लिए किसी से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा।अपर समाहर्ता ने कि भारत संरचनात्मक दृष्टि से गांव का देश है और सभी ग्रामीण समुदायों में अधिक कृषि कार्य किया जाता है। इसलिए भारत को कृषि प्रधान देश की संज्ञा मिली है। आज की सरकार कृषि के क्षेत्र में व्यापक रूप से ध्यान भी दे रही है जिससे कि किसान भाइयों को अब किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि आशीर्वाद योजना किसान के लिए बहुत ही कारगर योजना साबित हो रही है जिससे किसान भाई बहुत ही खुश है।
    मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया, जिला 20 सुत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक दुमका प्रमंडल अजय सिंह तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी सहित किसान भाई मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और केके एजुकेशनल फाउंडेशन की अनोखी पहल दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.