Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यटन के दृष्टिकोण से अजय बराज को किया जायेगा विकसितः उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    पर्यटन के दृष्टिकोण से अजय बराज को किया जायेगा विकसितः उपायुक्त

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ पर्यटन के दृष्टिकोण से अजय बराज को किया जायेगा विकसितः उपायुक्त…..*
    ==================
    *■ पर्यटन के साथ-साथ यहां के लोगों को व्यवसाय से जोड़ना होगा मुख्य उद्देश्यः उपायुक्त…..*
    ==================
    आज दिनांक 18.03.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा देवघर जिला के सारठ प्रखण्ड अंतर्गत सिकटिया ग्राम अन्तर्गत अजय बराज का निरीक्षण कर बराज के जल संचयन की क्षमता, इससे पटवन के माध्यम से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र, मत्स्य पालन, पर्यटन आदि की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि टूरिस्ट हब के तोर इसका उपयोग किया जाय, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये अपनी ओर आकर्षित करें। साथ हीं उन्होंने अजय बराज के आस-पास के क्षेत्रों भ्रमण कर मौजूद सुविधाओं को और भी बेहतर करने का निर्देश दिया।
    *■ अजय बराज के आस-पास के क्षेत्रों का जल्द होगा सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धारः उपायुक्त….*
    इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने अजय बराज के समीप बने टूरिस्ट गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन के कार्याें को इसे जल्द से जल्द दुरूस्त कर ले। साथ ही खाली पड़े आस-पास के क्षेत्रों का सदउपयोग करते हुए वाॅच टाॅवर, पार्क, केैंटीन, उद्यान, बच्चों हेतु चिल्ड्रेन पार्क के साथ प्रवासी साइबेरियन पक्षियों के आवागमन को लेेकर अनुकूल वातावरण तैयार करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेहतर योजनाएं बनाया जाय, ताकि सही मायनें में पर्यटन के दृष्टिकोण से अजय बराज को विकसित किया जा सके। इसके अलावे उन्होंने अजय बराज में आने वाले पर्यटकों के लिए व्यू प्वाइंट के साथ पर्यटकों की सुविधा हेतु बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
    *■ उपायुक्त ने मल्टीपर्पस शेड के कार्यों को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश….*
    तत्पश्चात् सिकटिया बराज के आस-पास निर्मित मल्टीपर्पस शेड का अवलोकन करते हुए उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि बचे हुए कार्यों ससमय पूर्ण कर लें। साथ हीं इस बात का विशेष ध्यान रखे कि रख-रखाव के साथ पर्यटकों हेतु इसका सही उपयोग हो। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पर्यटकों का यहां से जुड़ाव हो सकेगा, जो कि पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यहां की जनता के लिए काफी लाभदायी सिद्ध होगा।
    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर श्री योगेन्द्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सारठ, पर्यटन विभाग के समन्वयक रौनक दुबे व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत वरण महतो ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव से नई दिल्ली के रेल भवन में मुलाकात की
    Next Article प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल कोरोना के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिया समर्थन

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.