Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी स्थानीय निकायों को मिला जनता का साथ, तो टॉयलेट्स 2.0 अभियान ने पकड़ी रफ्तार
    Headlines राष्ट्रीय

    शहरी स्थानीय निकायों को मिला जनता का साथ, तो टॉयलेट्स 2.0 अभियान ने पकड़ी रफ्तार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पूरे देश में समग्र रूप से स्वच्छ और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लक्ष्य के साथ स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 ने भारत के शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों को बेहतर बनाने की जरूरत समझते हुए एक और कदम आगे बढ़ाया है। मिशन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 19 नवंबर 2022 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर टॉयलेट्स 2.0 अभियान लॉन्च किया। इस अभियान में पांच थीमों पर आधारित क्षेत्रों की ओर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें पीपल फॉर टॉयलेट्स, पार्टनर्स फॉर टॉयलेट्स, डिजाइन टॉयलेट्स, रेट यॉर टॉयलेट्स और माई थॉट्स-आवर टॉयलेट्स शामिल हैं।
    जिन शौचालयों को नया स्वरूप देने की जरूरत है उनकी पहचान करने के साथ शहरी स्थानीय निकायों ने स्वच्छता और रखरखाव की व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लोगों को पीपल फॉर टॉयलेट्स थीम के तहत संगठित किया है। इसी कड़ी में शौचालयों के बाहरी हिस्से की दीवारों पर सुंदर वॉल पेंटिंग के जरिए सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा रहा है। गुंटूर नगर निगम ने स्वच्छ वॉल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसके तहत वहां के नागरिकों ने कई सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के जरिए सुंदर चित्र बनाए। जम्मू कश्मीर के सुदूर क्षेत्रों से लेकर आंध्र प्रदेश तक के नागरिक गैर सरकारी संगठनों और स्वयं सहायता समूहों की मदद से सार्वजनिक शौचालयों के बाहर सफाई अभियान चला रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम ने निस्वार्थ भाव से बेहतर काम करने वाले अपने सफाई कर्मचारियों के प्रयासों को सराहा और अभियान के दौरान सार्वजनिक शौचालयों को साफ करने वालों को सम्मानित किया। विजयवाड़ा ने पूरे क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की संचरना बदलने के प्रयासों पर एक कदम आगे बढ़कर काम शुरू किया और सार्वजनिक भागीदारी से शौचालयों को बेहतर और टिकाऊ बनाए रखने की दिशा में काम किया। मल्लेश्वरम में उपयोगकर्ताओं के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए कई जगह नवनिर्मित शौचालयों का शुभारंभ किया जा रहा है।
    इस अभियान को लेकर जनता जागरूक हो और थीम के तहत सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा दे, यह सुनिश्चित करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय कई तरह के जागरूकता अभियान और प्रचार गतिविधियों का आयोजन भी कर रहे हैं। जनता को अपनी इच्छा से सीटी/पीटी सहायकों के रूप में शहर में सामुदायिक सेवा प्रदान करने और लोगों तक अभियान का मुख्य संदेश पहुंचाने में सहयोग देने के लिए कहा जा रहा है। इस अभियान के तहत शौचालयों के सौंदर्यीकरण की गतिविधियों में भाग लेने के लिए अभी तक करीब 80,000 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है।

    सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से संभावित पार्टनर्स को शौचालय को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके लिए पार्टनर्स फॉर टॉयलेट्स थीम के तहत संगठनों, संस्थानों या व्यक्तिगत रूप से शहरी सार्वजनिक शौचालयों के संचालन और रखरखाव के लिए पार्टनर्स से आवेदन मांगे जा रहे हैं।

    सार्वजनिक शौचालयों के संचालन और रखरखाव के संबंध में संगठनों/संचालकों की ओर से वित्तीय सहायता व स्वामित्व मजबूत करने की प्रक्रिया को रफ्तार मिल रही है। पार्टनरिशप के लिए इन क्षेत्रों में एक बार की वित्तीय सहायता, एक समयावधि के लिए या आवर्ती रूप से मांग के अनुसार सफाई, वार्षिक रूप से संचालन और रख-रखाव के लिए गोद लेने की प्रक्रियाएं शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूपेन्द्र के नेतृत्व पर जनता की मुहर, दूसरी बार बनने जा रहे गुजरात के मुख्यमंत्री
    Next Article हिमाचल की जीत पर कांग्रेस नव नियुक्त कार्यकरणी जिला अध्यछ नगर धर्मेंद्र सोनकर ने बांटी लड्डू

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.