- भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 80 करोड़ के पंहुचा पार नई दिल्ली।पिछले 24 घंटों में 85,42,732 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस उपलब्धि को 79,15,457 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक की 1,03,68,565 डोज लग चुकीं हैं, जबकि दूसरी खुराक की 87,23,015 लग चुकीं हैं। वहीं, अग्रिम पंक्ति के कर्मियोंप पहली खुराक की 1,83,44,648, दूसरी खुराक की 1,44,80,304, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पहली खुराक की 32,53,21,724, दूसरी खुराक की 5,91,05,510, 45-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पहली खुराक की 15,03,91,317, दूसरी खुराक की 6,87,57,707, 60 वर्ष से अधिक के लोगों को पहली खुराक की 9,66,20,196, दूसरी खुराक की 5,22,59,345 डोज लग चुकीं हैं, जो कुल आंकड़ा 80,43,72,331 बनता है। महामारी की शुरुआत के बाद से 3,26,71,167 लोग ठीक हो चुके हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.68% है। मंत्रालय के अनुसार केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 84 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार तक पिछले 24 घंटे में 30,773 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 3,32,158 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.99% हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,59,895 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.23 करोड़ (55,23,40,168) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.04 प्रतिशत है, जो पिछले 86 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.97 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 20 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 103 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 80 करोड़ के पंहुचा पार
Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
Next Article चरणजीत चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ