Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला निरीक्षण समिति ने जिले के बाल देख रेख संस्थानों का किया निरीक्षण
    Breaking News बिहार

    डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला निरीक्षण समिति ने जिले के बाल देख रेख संस्थानों का किया निरीक्षण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी ,बिहार: डीएम ने बाल गृह में आवासित बच्चों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओ का लिया फीड बैक।-बाल गृहों के बेहतर संचालन को लेकर डीएम ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्दश जिला निरीक्षण समिति
    बिहार किशोर न्याय नियमावली 2017 के तहत डीएम की अध्यक्षता में गठित निरीक्षण समिति ने जिले में संचालित बाल गृहों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम समिति ने डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में संतु नगर स्थित बालिका गृह का निरीक्षण किया । डीएम ने बालिका गृह में आवासित बालिकाओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीड बैक भी लिया। उपस्थित शिक्षिकाओं से भी बच्चों के पढ़ाई के सम्बंध में कई प्रश्न पूछे। बालिका गृह के सभी कमरों ,बाथरूम, रसोईघरआदि भी का जायजा लिया। डीएम ने अधीक्षिका को बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल के लिए कई दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बाल गृह की समुचित साफ-सफाई को लेकर भी अधीक्षक को निर्देश दिए। डीएम ने बालिका गृह के संचालन पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण समिति ने आदर्श नगर कॉलनी स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया ,बाल गृह में आवासित बालकों और कर्मियोंसे डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओ का फीड बैक भी लिया। इसके उपरांत निरीक्षण समिति द्वारा हवाई अड्डा के पास स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र का भी जायजा लिया गया।गौरतलब हो कि दत्तक ग्रहण केंद्र में जीरो से छह वर्ष तक के बच्चे आवासित है। डीएम ने दत्तक ग्रहण संस्थान की दाह-सफाई सहित उपलब्ध सुविधाओ का भी जायजा लिया। उन्होंने बाल गृह संस्थानों के निरीक्षण के क्रम में कहा कि बच्चों के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।निरीक्षण के क्रम सहायक निदेशक साहब रसूल ,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बिन्दु भूषण ठाकुर , पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार,सिविल सर्जन मधुबनी सहित डॉक्टर कुणाल किशोर, डीपीओ स्थापना(शिक्षा) ,सोशल वर्कर संजीव कुमार प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी थे। गौरतलब हो कि डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति जिले में संचालित सभी बाल गृहों का तीन माह पर निरीक्षण कर समाज कल्याण निदेशालय को प्रतिवेदित करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1932 खतियान को लेकर हमलावर हुए मुख्यमंत्री, बोकारो में कई योजनाओं का किया शिलान्यास
    Next Article यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहन चालकों का कटा 40 हजार रू. का फाइन

    Related Posts

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    May 23, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ताओं से खरगे की अपील : जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    May 23, 2025

    झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    कांग्रेस प्रवक्ताओं से खरगे की अपील : जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    दुष्कर्म का आरोपी युवक 12 घंटे के अंदर पुलिस के शिकंजे में 

    युवा कार्यकर्ताओं ने सीखा रिपोर्ट लेखन

    सरायकेला के राजनगर में बोंग बोंगा नदी पर बना डायवर्सन बहा; जाम में फंसी कई गाड़ियां

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.