Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूबे के सभी थानों में स्थापित किए साइबर हेल्प डेस्क, साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में मिलेगी मदद
    Headlines उत्तर प्रदेश

    सूबे के सभी थानों में स्थापित किए साइबर हेल्प डेस्क, साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में मिलेगी मदद

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। सूबे के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग ने साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की। विभाग के इस कदम से साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी आसान होने के साथ ही लंबित विवेचनाओं को भी तेजी से पूराकर सजा भी कराए जाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक इसके तहत लखनऊ में डिजिटल फॉरेंसिक लैब और हर जोन स्तर पर साइबर फॉरेंसिक लैब की स्थापना किए जाने का भी प्रस्ताव है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों की स्थापना की गई है और इन थानों में 414 पदों का सृजन भी किया गया है। बता दें यूपी में 2017 तक लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में मात्र दो साइबर क्राइम थाने थे, लेकिन योगी सरकार साइबर थानों को स्थापना करने को लेकर सक्रिय दिखी। लिहाजा, इसके अंतर्गत योगी सरकार ने हर परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में महिला साइबर क्राइम सेल की स्थापना की है। अधिकारियों के मुताबिक 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में पिछले पांच वर्षों में 863 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 586 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और आरोपियों से चार करोड़ से अधिक धनराशि बरामद की गई है। इसके अलावा करीब सात अरब की धनराशि को बैंक खातों में फ्रीज कराया गया है और करीब 11 करोड़ रुपए पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए हैं। सरकार ने साइबर क्राइम मुख्यालय पर उच्च कोटि का सेंटर ऑफ एक्सेलेंस स्थापित करने का भी फैसला किया है। साइबर क्राइम की भविष्य में चुनौतियों को देखते हुए मुख्यालय को सभी प्रकार के संसाधनों से लैस किया जा रहा है। सरकार ने लंबित अभियोगों के तेजी से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कर्मचारियों को साइबर क्राइम मुख्यालय पर ट्रेनिंग देने की शुरुआत कर दी है। अगले वर्षों में 18 परिषेत्रीय साइबर थानों को अपने प्रशासनिक भवनों में संचालित किया जाएगा। साथ ही, इन्हें अन्य जरूरी संशाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआग लगी घटना से पुआल जलकर हुआ राख
    Next Article नारायणपुर में अब तक कुल 97 मुखिया पद के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके हैं

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 23, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 23, 2025

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    भारत में आंतकवाद के प्रयोजन का मतलब

    भारत-बांग्लादेश संबंधों में लगातार बढ़ रही दूरी चिंताजनक

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.