Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी का नया नारा-“सबका जात, सबका पात, सबका अविश्वास”- डॉ अजय
    Breaking News झारखंड

    बीजेपी का नया नारा-“सबका जात, सबका पात, सबका अविश्वास”- डॉ अजय

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर उत्तर प्रदेश नेम प्लेट मामले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा सरकार द्वारा ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ के बाद अब उत्तर प्रदेश में ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों के नेम प्लेट लगाने के आदेश को “राज्य प्रायोजित कट्टरता” कहा जाना चाहिए. ये मनुवादी सोच वाले भाजपाई देश को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित करना चाहते हैं.

    भाजपा की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति अब झारखंड में नहीं चलेगी नहीं चलेगी. बीजीपी यानि भारतीय जहरीली पार्टी के नेता झारखंड की भोली भाली आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच सांप्रदायिक जहर फैलाकर तनाव पैदा करना चाह रही है. जिस प्रकार देश के गृहमंत्री द्वारा पिछले दिनों दिया गया वह लोगों के बीच नफरत फैलान वाला शर्मनाक बयान था.

    डॉ. अजय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड के विकास से संबंधित रोड मैप नहीं है बल्कि उनके पास झारखंड को तोड़ने प्रदेश के लोगों केबीच नफरत फैलाने का पूरा प्लान है और बीजेपी फुट डालों और राज करो नीति के आसरे झारखंड में सरकार बनने का जो सपना देख रही है. झारखंड की जनता उनके मंसूबे को पूरा होने नहीं देगी.
    उन्होंने कहा कि झारखंड को व्यापम घोटाला और सारदा चीट फंड घोटाला के आरोपियों से किसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है. उन्हें पहले भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के संबंध में बताना चाहिए. झारखंड के लोगों ने मन बना लिया है कि भारतीय झुठी पार्टी को इस बार राज्य से तड़ीपार करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम को स्मरण कर संपन्न हुई रामार्चा पूजा,आज रामार्चा मैदान में महाप्रसाद का वितरण
    Next Article सुइया पहाड़ पर शिव लोक (घुटिया) में ॐ कांवरिया सेवा संघ टाटानगर के शिविर का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.