अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट।
तेघड़ा (बेगूसराय)
प्रखंड काँग्रेस कमिटी तेघड़ा के तत़्वाधान में प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में काँग्रेस भवन तेघड़ा में सामाजिक न्याय और आधुनिक बिहार के पुरोधा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू ) जी का जन्मदिन उनके तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर मनाया गया। अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के आधुनिकीकरण में उनके अतुलनीय, अद्वितीय व अविस्मरणीय योगदान के लिए “बिहार केसरी” श्रीबाबू को आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में जाना जाता है । अधिकांश लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा से “बिहार केसरी” और “श्रीबाबू” के नाम से संबोधित करते हैं। इंस स्वर्णिम मौके पर बरौनी – 3 के पंचायत अध्यक्ष के लिए अमरजीत कुमार तथा जिला परिषद् सदस्य क्षेत्र संख्या-17 से उम्मीदवार के लिए राम प्रकाश सहनी के नामों की घोषणा करते हुए सभी सीटों पर चुनाव लड़ने घोषणा की। मौके पर राजीव रंजन सिंह ,रूचि सिंह, रवि रंजन सिंह, एहसान रिजवी, रंधीर मिश्रा, राजेश कुमार श्रवण, जीवेश सिंह, विभेश सिंह, अमरजीत कुमार, चरितर सिंह, बद्री सिंह, हरिनंदन राय, राम प्रकाश सहनी ,रौशन कुमार, बिपत साह, सरोज कुमार पासवान, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला अर्पित कर अपने प्रिय नेता का जन्मदिन मनाया।