बेगूसराय :जिला जनता दल यू के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रुदल राय की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष एवम जिला कार्यकारणी की संयुक्त बैठक हुई। जिसमे सभा का संबोधन करते हुए जिला अध्यक्ष रुदल राय ने बताया कि जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा पार्टी का पोल खोल अभियान चलाया जाएगा ।जो 4 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय में जाति गणना के विरोधी भाजपा का “पोल खोल अभियान” मशाल जुलूस निकाल कर किया जाएगा। जो ट्रैफिक चौक से होते हुए अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर केंडिल जलाकर सभा किया जायेगा।उसके बाद 7 सितंबर से 12 सितंबर के बीच बेगूसराय के सभी प्रखंड मुख्यालय में जाति आधारित गणना विरोधी भाजपा का पोल खोल अभियान जनता दल यू के प्रखंड साथियों के द्वारा किया जाएगा।
तत्पश्चात 15 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक जनता दल यू के कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर काला झंडा लगाकर जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा के नीति पोल खोल अभियान चलाया जाएगा।
इस बैठक में जिला के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा,विधान सभा प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह, परशुराम पारस, जय नाथ ठाकुर,प्रदेश महासचिव एहतेंशामुल हक अंसारी,जिला प्रवक्ता अरुण महतो, जिला मीडिया प्रभारी कुन्दन कु सिन्हा,जिला मीडिया कॉर्डिनेटर सरफराज आलम,युवा अध्यक्ष इंद्रजीत चंद्रवंशी,अतिपिछड़ा अध्यक्ष सीताराम ठाकुर,महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी,किसान अध्यक्ष रवींद्र निराला,वरिष्ठ नेता जितेंद्र कु जीबू, मृतुन्जय सिंह ,अजय पासवान,रामराज महतो,अरुण गांधी,नंदलाल राय,राम सुंदर कुशवाहा, मनोहर महतो,सुमित प्रधान,मोनू पटेल,चंदन सिंह,मनोज दास,पवन पोद्दार, संजय सिंह,अरुण राय ,अवध शर्मा,सुनील चौधरी,रामनंदन पासवान,जिया उल्लाह,पिंकी देवी,विवेक पटेल, नगर प्रवक्ता बीरेंद्र पटेल शंभू सिंह,मुकेश कुमार सिंह,अशोक राय, मनीष कुमार,शशि भूषण,प्रमोद चौधरी, प्रमोद चौरसिया, प्रदीप ठाकुर, विरेंद्र पटेल, ,रंजीत कु सिंह,मो0 जफर आलम ,शकुन्तला गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।