Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उर्वरक की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद दुकानों की जांच करेंगे कृषि पदाधिकारी डीएम ने दिए निर्देश
    Uncategorized

    उर्वरक की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद दुकानों की जांच करेंगे कृषि पदाधिकारी डीएम ने दिए निर्देश

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से जिले में रबी वर्ष 2021-22 के लिए उर्वरक की मांग एवं उपलब्धता के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने सभी
    संबंधित पदाधिकारियों को थोक एवं खुदरा उर्वरक दुकानों की सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी प्रकार की उर्वरक कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए किसानों को उर्वरक की उपलब्धघता सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में उन्होंने प्रत्येक दिन जिला कृषि पदाधिकारी को एक-एक प्रखंड का भ्रमण करते हुए ऐसे दुकानों की जांच करने,सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं जांच करने हेतु अन्य सक्षम पदाधिकारियों, जो वर्तमान में किसी अन्य कार्यों में
    प्रतिनियुक्त नहीं हैं, को भी सघन जांच करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार को भी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत उर्वरक दुकानों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया तथा निदेशित किया गया कि यदि किसी किसी विक्रेता द्वारा अनियमितता करते हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी अथवा जिला कृषि पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करें। समीक्षा के क्रम में ही जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया कि आज देर रात बेगूसराय जिले को 1613.70 मिट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध होगा, जिसे अलग-अलग
    प्रखंडों में मांग के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। उपलब्ध उर्वरकों का पंद्रह प्रतिशत हिस्सा पैक्स को भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से जिले में कुल 307 दुकानों की छापेमारी की गई है जिसमें से 71 मामलों में अनियमितता पाई गई है। अनियमितता के मद्देनजर 03 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, 08 मामलों में अनुज्ञप्ति रद्द की गई है तथा 08 मामलों में अनुज्ञप्ति निलंबित किए गए हैं जबकि 52 मामलों में स्पष्टीकरण की पृच्छा की गई है। बैठक के दौरान कृषि इनपुट, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज वितरण, फसल आच्छादन, जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम, मिट्टी जांच प्रतिवेदन, आत्मायोजना से संबंधित प्रतिवेदन सहित अन्य विभिन्न योजनाओं की भी संक्षिप्त समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी जी को दीपू सिंह के नेतृत्व में स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान ने किया याद, ब्रह्मर्षि विकास मंच अध्यक्ष महासचिव के साथ भूमिहार  सेना भी हुई रैली में शामिल
    Next Article रेड क्रॉस द्वारा अग्निकांड से प्रभावित परिवरो को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्दश्य से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.