
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड स्थित प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय के पीछे भाग से अज्ञात चोर ने रात्री में खिड़की तोड़कर कई जरूरी कागजात चोरी कर लिया है।इस मामले में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि उक्त कार्यालय से अज्ञात चोर ने खिड़की तोड़कर 6छोटे बक्सा चुरा कर ले गया जिसमें शिक्षक नियोजन एवं चुनाव संबंधित कई महत्वपूर्ण कागजात रखा था जो लेकर गायब हो गया है उन्होंने थाने में चोरी करने के केश दर्ज करने की तैयारी में जुट गए थे।विदित है कि इसी कार्यालय से कुछ वर्ष पूर्व पूर्व बीडीओ कुमुद झा के समय मे भी अज्ञात चोर ने कम्प्यूटर चोरी कर लिया था जिसका उद्भेदन नही हो पाया था यह दूसरी घटना हुई है
