मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
स्वर्गीय देव नंदन महतो स्मृति
क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के दूसरे दिन के पहले मैच की शुरुआत थाना प्रभारी श्री पवन कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थति में हुई।
पहले मैच में गोबिंदपुर के कप्तान चंदन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये 4 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में खेलते हुये वीरगंज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 94 रनों पर सिमट गयी।
गोविंदपुर इस मैच को 56 रन से जीता।मैच में 60 रन वह दो विकेट लेने का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये गोविंदपुर टीम के मुनचुन को मैं आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
दूसरे मैच में सिबेसिंहपुर के कैप्टन गुलशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये आठ ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाया। जवाब में खेलते हुये नवादा की टीम ने 9.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान 89 रन बनाकर मैच जीत लिया।मैच में 26 बॉल पर 42 उत्कृष्ट रनों के लिये नवादा टीम के छोटू मैन ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया।