
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार का घड़ी समाप्त होने जा रही है।शिक्षक नियोजन 2019-20 में चयनित प्रखंड शिक्षकों की इंतजार की घड़ियां समाप्त हो रही हैं। नियोजन के लिए आयोजित प्रथम,द्वितीय व तृतीय चक्र की काउंसलिंग में चुने गए शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी के दिन स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें नियोजन पत्र भी मिल जाएंगे। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न स्कूलों को कुल 32 प्रखंड शिक्षक मिलेंगे। इसमें 19 शिक्षक बेसिक ग्रेड के और 13 शिक्षक स्नातक ग्रेड के होंगे। पूर्व से घोषित रिक्ति के अनुसार स्नातक ग्रेड सामाजिक विज्ञान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत नौला व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखवा में एक-एक शिक्षक जाएंगे। विज्ञान व गणित विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर और उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय सरौंजा को शिक्षक मिलेंगे। अंग्रेजी विषय के शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हारा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर जा सकते हैं। वहीं हिंदी विषय के लिए मध्य विद्यालय गाड़ा में एक रिक्ति है। संस्कृत विषय के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर, मध्य विद्यालय जगदर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी मुनीचक,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखवा और मध्य विद्यालय नौलागढ़ में सीट खाली है। उर्दू विषय में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर में एक सीट रिक्त है। वहीं बेसिक ग्रेड में कुल 19 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इसमें उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा में 1,मध्य विद्यालय जगदर में 2,उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत नौला में 1,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर में 2,उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली में 1,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्रा में 2,उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर में 1,उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर में 3 और मध्य विद्यालय बरैपुरा में 1 शिक्षक का पदस्थापन होगा। वहीं बेसिक ग्रेड उर्दू विषय के लिए उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा, मध्य विद्यालय गाड़ा,मध्य विद्यालय नौलागढ़,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखवा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर को एक-एक शिक्षक मिल जाएंगे।
