
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
बीरपुर थाना कांड संख्या 109/21 के अप्राथमिक अभियुक्त मुफस्सिल सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के महादपुर निवासी स्व. रामचंद्र चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को छापेमारी कर उसके घर से वीरपुर थाना के पुअनि रंजन कुमार ठाकुर ने गिरफ्तार किया।जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत आरोपी था जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
