
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखण्ड के अंतर्गत एसएच88मार्ग रोसड़ा सिंघीया के बीच परोरिया में एक कार की ठोकर लगने से एक 10वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है ।उक्त मृतक बच्ची की पहचान परोरिया ग्राम के हरि नारायण पोद्दार उर्फ पप्पू पोद्दार के 10वर्षीय पुत्री भारती कुमारी के रूप में की गई है बताया गया कि पटना से कार से एक व्यक्ति काउंसलिंग के लिये दरभंगा जा रहा था की अचानक तेज गति कार रहने के कारण उक्त बच्ची को ठोकर लग गया जिसे परिजनों ने इलाज के लिये रोसड़ा ले गया लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण रास्ते मे ही दम तोड़ दी ।वही ग्रामीण लोगो ने उक्त कार को कब्जे में रख लिए तथा अभियर्थी को दूसरे गाड़ी से काउंसलिंग में भेज दिया तथा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दिया जिसपर पुलिस पदाधिकारी अजित त्रिवेदी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है
