Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान का मामला एक बार फिर जोर-शोर से उठाया गया है। इस संबंध में एआईटीयूसी के महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए मांगपत्र सौंपा।

    एआईटीयूसी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों का पीएफ सेटलमेंट अब तक नहीं हो सका है। सेवानिवृत्ति के सात महीने बीत जाने के बावजूद भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक कंपनी की सेवा करने के बाद कर्मचारी इस उम्मीद के साथ सेवानिवृत्त होते हैं कि उन्हें समय पर पीएफ की राशि मिल जाएगी, लेकिन भुगतान में हो रही देरी से उनमें निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।

    प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर से मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर सभी लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की। इस पर पीएफ कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के खातों का स्थानांतरण पुणे कार्यालय में होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित पीएफ दावों का जल्द से जल्द सेटलमेंट सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यूनियन ने उम्मीद जताई है कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका लंबित पीएफ भुगतान समय पर मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा
    Next Article बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.