महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के अवसर पर मानव अधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर इकाई द्वारा बिस्टुपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समक्ष सेवा शिविर लगाकर रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच बिस्कुट एवं पेयजल का वितरण किया गया। पूरे दिन चले इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में रथयात्रियों ने लाभ उठाया।
संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा को मानवता एवं सामाजिक समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। इस सेवा कार्य में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी बंसल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सीमा मोहंती, जिला अध्यक्ष श्री गुरुचरण मोहंती, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति राजमणि तिवारी, जिला प्रमुख श्रीमती सुनीता ओझा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती चरणजीत भाटिया, जिला उपाध्यक्ष श्री ओम योग बहुरिया, श्री रविदास गुप्ता, जिला सचिव श्री भोले शंकर, जिला प्रभारी मौलाना अंसार खान तथा सक्रिय सदस्य श्री एस.के. साहब सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर मानव अधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर इकाई ने भगवान जगन्नाथ से समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा, मानवता तथा सर्वधर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

