SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। कुल 544 मतदाताओं में सभी को गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जबकि प्राप्त सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लक्ष्य हासिल किया गया।
इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बीएलओ बसंती मांडी को बधाई देते हुए उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने सभी ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को शेष गणना प्रपत्रों का शीघ्र संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कर अभियान को समयबद्ध तरीके से सफल बनाने के निर्देश दिए।

