Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद महीनों दिनों से छोड़े गए गड्ढे को बुधवार को संवेदक द्वारा जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से भरकर समतल कर दिया गया। यह कार्रवाई पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपे जाने के एक दिन बाद हुई।

    पंसस सुनील गुप्ता ने गड्ढे को अविलंब भरने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के निर्देश पर संवेदक ने गड्ढा भरने का कार्य पूरा कराया।

    गौरतलब है कि डीएमएफटी मद से लगभग चार लाख रुपये की लागत से क्षेत्र में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन का कार्य कराया जा रहा है, जिससे विगत 15 वर्षों से जलापूर्ति से वंचित घरों तक पानी पहुंच सका है। मुख्य सड़क पर गड्ढा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी तथा आवागमन भी प्रभावित हो रहा था।

    गड्ढा भरने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और खुशी व्यक्त करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और वादों से अधिक कार्य पर विश्वास रखते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम
    Next Article जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    Related Posts

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    October 22, 2026

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    IIT मद्रास के पूर्व छात्र का बड़ा धमाका AI चिप्स की गर्मी कम करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जुटाए 9 मिलियन डॉलर

    Tesla की उड़ने वाली कार Roadster की भारत में बुकिंग शुरू, ₹2.50 करोड़ तक जमा करने होंगे लेकिन डिलीवरी पर सस्पेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.