Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ के फिर से सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है।

    यहां जारी एक बयान में उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों से यह गठजोड़ सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए बेबुनियाद खबरें फैलाकर अपनी मौजूदगी का संदेश दे रहा था, लेकिन अब इसकी गतिविधियां खुलकर सामने आने लगी हैं।

    बयान में सरयू राय ने कहा कि वह वर्ष 2005 से इस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली को देखते आ रहे हैं।

    उनके अनुसार, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी मंत्री और विधायक के साथ तस्वीरों वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर यह संदेश देने की कोशिश करते रहे हैं कि उन्हें सत्ता का संरक्षण हासिल है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के युवा नेता की पहचान का इस्तेमाल कर कृष्णा नगर, गुरुद्वारा बस्ती और पारस नगर इलाके में कम उम्र के युवाओं को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें अपराध की दुनिया में धकेलने तथा गिरोह के लिए मानव बल तैयार करने की कोशिश की जाती रही है।

    सरयू राय ने कहा कि यह गिरोह अब फिर से सक्रिय हो गया है और पूरे मानगो नगर निगम क्षेत्र में अपना नेटवर्क खड़ा करने में जुटा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जब इनके राजनीतिक संरक्षकों को जनता चुनाव में नकार देती है, तब इनकी गतिविधियां ठंडी पड़ जाती हैं, लेकिन जैसे ही उनके संरक्षक फिर सक्रिय होते हैं, अपराधियों की जुटान भी शुरू हो जाती है।

    श्री राय ने कहा कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद यह गिरोह निष्क्रिय था, लेकिन मानगो नगर निगम चुनाव के बाद इसकी गतिविधियां दोबारा तेज हो गई हैं।

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि अब अपराधियों का नाम लेने भर पर उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन और तस्वीरों का अपमान करने जैसी गतिविधियों पर उतर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र को अपराधियों का नया अड्डा बनाने की कोशिश की जा रही है और आम लोगों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।

    विधायक ने मानगो की जनता से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि उभरते आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ को समय रहते समाप्त करना जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में समाज के सभी वर्गों को आगे आकर उन लोगों का मनोबल बढ़ाना चाहिए जो अपराध और उसके राजनीतिक संरक्षण के खिलाफ खड़े हैं।

    सरयू राय ने मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनता से अपील की है कि
    यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बालीगुमा-गुरुद्वारा रोड से लेकर आजाद नगर और जाकिर नगर तक का पूरा मानगो नगर निगम क्षेत्र अपराधियों के प्रभाव में आ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article 16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.