Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर में सरकारी शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे बस्तीवासी, मंदिर और स्कूल के पास दुकान खोलने का किया विरोध
    जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान के खिलाफ सोमवार की रात को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से प्रस्तावित शराब दुकान को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

    स्थानीय नलिनी सिन्हा ने का कहना है कि जिस स्थान पर सरकारी शराब दुकान खोली है, वह पूरी तरह रिहायशी इलाका है। यहां बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं और आसपास बच्चों की संख्या भी काफी अधिक है। प्रस्तावित दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर विंध्यवासिनी मंदिर स्थित है। इसके अलावा सेंट जॉन इंग्लिश हाई स्कूल और कई ट्यूशन सेंटर भी आसपास संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है।
    बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि इलाके की लगभग 60 प्रतिशत आबादी बच्चों की है। ऐसे में शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब होगा और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि दुकान खुलने के बाद नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगेगा, जिससे क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
    शहर में पहले से ही अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र, मंदिर और स्कूल के समीप सरकारी शराब दुकान खोलना जनहित के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए और प्रस्तावित शराब दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
    बस्तीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

    Related Posts

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    September 1, 2026

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    September 1, 2026

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- कानून व्यवस्था बनाएं रखेें

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल

    अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर

    एवरेस्ट के मसालों पर लगा बैन, एफएसएसएआई की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें क्या है पूरा मामला

    बिहार में न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का रास्ता साफ, पटना हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

    कई आपराधिक मामले दर्ज होना शहर-निकाले का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ का आदेश रद्द किया

    असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.