बोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी, दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; 9 चोरी की बाइक बरामद
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो पुलिस के लिए कई दिनों से सर दर्द बना 2 पहिया वाहन चोर गिरोह को पुलिस ने दर्द पहुंचा है दो पहिया वाहन चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को धर दबोचा है उसके निशान दही पर चोरी के 9 बाइक को बरामद किया। यह गिरोह बोकारो के हरला थाना क्षेत्र से चोरी हुई अपाचे बाइक की जांच के दौरान यह गिरोह का भंडाफोड़ हुआ और इसके निशानदेही पर चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने की हैं। इस मामले में पुलिस ने अरमान कुमार यादव उर्फ अमन कुमार (23) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को सेक्टर-9/डी निवासी सुदेश कुमार की अपाचे मोटरसाइकिल (JH10-CR-3079) चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर हरला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-6/सी में रहने वाले एक विधि-विरुद्ध किशोर की निशानदेही पर धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित कैलुडीह खटाल, छाताबाद निवासी अरमान कुमार यादव के घर छापेमारी की। वहां से चोरी की अपाचे बाइक के अलावा बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री का धंधा करता था। उसके विरुद्ध पहले से भी हरला और सेक्टर-6 थाना में वाहन चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने तथा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में आगे की कार्रवाई कर रही है।

