डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, प्रर राष्ट्रवादी और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सम्मेलन में उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

