Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चले, मिले फांसी: भानु प्रताप शाही
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चले, मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चले, मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने बिष्टुपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या “पुलिस संरक्षण में हुई” है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी हत्या (धारा 302) का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को फांसी की सजा मिले।

    भानु प्रताप शाही ने कहा कि जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और हत्या, लूट, चाकूबाजी व छिनतई जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के बजाय वाहन जांच के नाम पर वसूली में व्यस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने एसएसपी से पिछले तीन महीनों के अपराध के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ने पर जमशेदपुर बंद का भी आह्वान किया जाएगा।

    प्रेस वार्ता में मौजूद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपराध की बढ़ती घटनाओं से शहर की शांति और पहचान प्रभावित हो रही है तथा जनता का भरोसा सरकार और प्रशासन से उठता जा रहा है।
    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला प्रभारी बबन गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन*
    Next Article गिरिडीह जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर तैनात

    Related Posts

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    August 23, 2026

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.