Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन*
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन*

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन*

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *जिले के विभिन्न प्रखंडों के कार्यक्रमों में हुए शामिल, रक्तदान शिविर और फुटबॉल टूर्नामेंट में भी की शिरकत*

    जमशेदपुर- अमर वीर शहीद हूल दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को जमशेदपुर एवं पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हूल जोहार अर्पित करते हुए कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से उठी हूल क्रांति की हुंकार ने शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नया इतिहास रचा। हमारे वीर पुरखों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, लेकिन अन्यायपूर्ण सत्ता के सामने कभी झुके नहीं। उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमें अपने अधिकारों, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

    *जमशेदपुर प्रखंड में किनुडीह व रानीडीह में हूल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल*

    जमशेदपुर प्रखंड के किनुडीह गांव तथा रानीडीह ग्राम (कोकेटोला पंचायत भवन परिसर) में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हूल क्रांति केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और अस्मिता की रक्षा का ऐतिहासिक अभियान था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    *पोटका प्रखंड में श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर और फुटबॉल प्रतियोगिता के जरिए दिया सेवा व एकता का संदेश*

    पोटका प्रखंड में विधायक ने धोलाडीह एवं ग्वालकाटा पंचायत के बांसला गांव में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रमों में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छोटा तालसा में सिदो-कान्हू सोपोहोड़ सावता क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं हरिणा पंचायत के बुनूडीह फुटबॉल मैदान में एस.के.यू.जी. क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी, क्लब के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस पर नारायण प्राइवेट आईटीआई में सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान
    Next Article हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चले, मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    Related Posts

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    June 30, 2026

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    June 30, 2026

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर VAF की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

    एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व, जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल।

    झारखंड में SIR की हुई शुरूआत,…. कुल 2,64,63,236 मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन

    चतरा में तेज रफ्तार कार का कहर: राशन लेकर लौट रहे लूना सवार को रौंदा, हालत बेहद नाजुक; ग्रामीणों ने किया चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम

    जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बार सील, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड; भाजपा नेता नीरज सिंह पर भी उठे सवाल

    गिरिडीह जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.