छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्र संवाद संवादाता
छपरा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा जंक्शन से छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस और दोहरीघाट-वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। नई रेल सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
छपरा में कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री मढ़ौरा के लिए रवाना हुए, जहां वे अत्याधुनिक रेल इंजन निर्माण परियोजना के तहत तैयार किए गए 51वें रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर को बिहार में रेलवे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

