विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 5 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट एवं भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कदमा स्थित बेलडीह लेक रोड के स्पोर्ट्स कॉर्नर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएनएसी के मुख्य आयुक्त कृष्ण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि डीएफओ सावा आलम करीम रहे। भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद असलम मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक झा ने पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुरप्रीत कौर भाटिया, संजीव सहगल, अनुपमा सहगल, जूही समर्पिता, अंजनी सहाय, विनीता झा एवं डॉ. स्वाति सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

